Tuesday , September 29 2026
Breaking News

ओडिशा के बालासोर में बड़ा रेल हादसा, अब तक 207 लोगों की मौत, 900 से ज्यादा यात्री घायल, रेस्कयू ऑपरेशन जारी

बालासोर, (PNL) : ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार (2 जून) शाम को बड़ा रेल हादसा हो गया. कोरोमंडल एक्सप्रेस के डिब्बे पटरी से उतर गए. ये हादसा शाम करीब सात बजकर 20 मिनट पर बाहानगा बाजार स्टेशन पर तब हुआ, जब कोरोमंडल एक्सप्रेस कोलकाता के नजदीक शालीमार स्टेशन से चेन्नई सेंट्रल जा रही थी. रेस्कयू टीम बचाव कार्य में जुटी है. वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि वो ओडिशा सरकार के संपर्क में है.

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि हावड़ा जा रही 12864 बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस के कई डिब्बे बाहानगा बाजार में पटरी से उतर गए और दूसरी पटरी पर जा गिरे. उन्होंने कहा, ‘‘पटरी से उतरे ये डिब्बे 12841 शालीमार-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस से टकरा गए और इसके डिब्बे भी पलट गए.’’ अधिकारी ने कहा कि कोरोमंडल एक्सप्रेस के डिब्बे पटरी से उतरने के बाद एक मालगाड़ी से टकरा गए, जिससे मालगाड़ी भी दुर्घटना की चपेट में आ गई.

ओडिश के चीफ सेक्रेटरी प्रदीप जेना ने बताया कि इस रेल हादसे में 207 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं 900 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. जेना ने कहा कि घायल यात्रियों को सोरो और गोपालपुर सीएचसी में शिफ्ट किया गया है. गंभीर रूप से घायल यात्रियों को अच्छी देखभाल और इलाज के लिए रेफर किया जाएगा. उन्होंने आगे कहा कि घायलों की संख्या ज्यादा होने के कारण एंबुलेंस के साथ बसों को भी लाया गया है.

जेना ने बताया कि घटनास्थल पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम मौजूद है. करीब 600 से 700 बचावकर्मी काम कर रहे हैं. ये बचाव अभियान पूरी रात चलेगा. बालासोर मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में सारे इंतजाम कर दिए गए हैं.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा: AAP बोली- भ्रष्टाचार पर सवाल किया था; प्रवेश बोले- मेरे परिवार को गाली दी थी

दिल्ली, (PNL) : आम आदमी पार्टी ने रविवार को X पर एक वीडियो शेयर किया, …

पंजाब में अफीम की खेती को कानूनी दायरे में लाएंगे, राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी का ऐलान

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी ने रविवार को …

बेअदबी कानून में प्रस्तावित संशोधनों की समीक्षा: CM मान से मिलने पहुंची 7 सदस्यीय कमेटी, अकाल तख्त की कमेटी से तालमेल पर होगा मंथन

चंडीगढ़, (PNL) : ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट-2026’ को लेकर पंजाब …

LPU में छात्रा से रेप के दावे पर बवाल:स्टूडेंट्स ने कैंपस में आग लगाई, एंट्री गेट तोड़ने की कोशिश; दिल्ली-अमृतसर हाईवे जाम

फगवाड़ा, (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में शनिवार रात शुरू …

‘मान दे मुनाफे’ मुहिम के तहत जालंधर नॉर्थ में घर-घर पहुंचे हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी की ‘मान दे मुनाफे’ जनसंपर्क मुहिम के तहत जालंधर …

पंजाब पुलिस का इंस्पेक्टर ही निकला नशा तस्कर, 3.50 किलो हैरोईन के साथ गिरफ्तार, पढ़ें हैरान करने वाले खुलासे

फिरोजपुर, (PNL) : पंजाब पुलिस के काउंटर इंटेलिजेंस विंग में तैनात एक इंस्पेक्टर को फिरोजपुर …

गुलाब सिद्धू के घर फायरिंग केस में बड़ी गिरफ्तारी, सिद्धू मूसेवाला के पूर्व मैनेजर के पिता सौदागर सिंह गिरफ्तार

लुधियाना, (PNL): पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू के पैतृक घर पर हुई फायरिंग के मामले में …

लुधियाना पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री का स्वागत:लोगों ने फूलों की वर्षा की, आज से शुरू होगी हनुमंत कथा; ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया रूट प्लान

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री शुक्रवार देर …

सिद्ध श्री बाबा सोढल के मेले में मेयर विनीत धीर ने किया हवन-यज्ञ, शहर की सुख-समृद्धि की कामना

जालंधर, (PNL) : सिद्ध श्री बाबा सोढल जी महाराज के पावन मेले के अवसर पर …

2027 से पहले कैप्टन अमरिंदर का बड़ा बयान, ‘मुझे कुछ नहीं मिला, पंजाब पर कभी राय नहीं ली’

पटियाला, (PNL): पंजाब की सियासत में करीब छह दशक का अनुभव रखने वाले पूर्व मुख्यमंत्री …

पंजाब में ED रेड के बाद सियासी बवाल, AAP कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, बिल्डिंग पर पथराव; CRPF ने रोका, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब में 2 दिन से चल रही ED की रेड से आम …

अमृतसर में पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ ASI पर फायरिंग का आरोपी, सीनियर कांस्टेबल सस्पेंड

अमृतसर, (PNL): अमृतसर में ASI जसवंत सिंह पर गोली चलाने के मामले में गिरफ्तार आरोपी …

बिग ब्रेकिंग : बर्खास्त AIG राजजीत सिंह ने पटियाला पुलिस के सामने किया सरेंडर, करीब छह साल से था फरार

पटियाला, (PNL) : ड्रग्स और कथित वसूली नेटवर्क से जुड़े मामले में लंबे समय से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!