Wednesday , July 29 2026
Breaking News

अमृतसर में जेल वैन को पुलिस ने लगाया धक्का, VIDEO:बीच सड़क हुई खराब, अंदर बैठे थे कैदी

अमृतसर  , (PNL) : अमृतसर के छब्बाल रोड पर उस समय एक असामान्य और चौंकाने वाला नजारा देखने को मिला, जब कैदियों को अदालत में पेशी के लिए ले जा रही एक जेल वैन अचानक बीच रास्ते में खराब हो गई। वैन में कैदियों की मौजूदगी के कारण स्थिति और भी संवेदनशील हो गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत वैन को सड़क से हटाने और आगे बढ़ाने की कोशिश की। इसी दौरान पुलिसकर्मियों को वैन को हाथ से धक्का लगाते हुए देखा गया। यह पूरा घटनाक्रम किसी ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वीडियो वायरल, व्यवस्था पर उठे सवाल

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस और जेल प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि कैदियों की सुरक्षा के लिए इस्तेमाल होने वाले वाहनों की नियमित जांच जरूरी है, लेकिन इस मामले में लापरवाही दिखाई दी।

जेल वैन को चार पुलिसकर्मी धक्का लगा रहे हैं।

जेल वैन को चार पुलिसकर्मी धक्का लगा रहे हैं।

वीडियो एक राहगीर द्वारा बनाई गई

यह वीडियो एक राहगीर द्वारा बनाई गई है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कैदियों से भरी एक जेल वैन को चार पुलिसकर्मी धक्का लगा रहे हैं, जिनमें से तीन वर्दी में हैं और एक बिना वर्दी के। यह शहर का भीड़भाड़ वाला इलाका है, जहां यह वीडियो रिकॉर्ड की गई है। इस वैन का नंबर PB02DY3025 है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में निहंग ने होटल एजेंट को जड़ा थप्पड़, VIDEO:कार के पास बुलाया; श्रद्धालुओं को परेशान नहीं करने की चेतावनी दी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के आसपास होटल एजेंटों द्वारा श्रद्धालुओं को परेशान …

नूरमहल में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:जेल भेजा, पुलिस की गश्त के दौरान पकड़ा गया; खन्ना का रहने वाला है

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नूरमहल में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। …

जालंधर में अवैध शराब के कारोबार का पर्दाफाश:126 बोतल जब्त, कमरों और बोरियों में छिपाकर रखी थी; आरोपी के पुराने रिकॉर्ड की जांच

जालंधर , (PNL) : जालंधर में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते …

कनाडा में पंजाबी युवक को फेंटानिल पिलाकर मारा:कफ सिरप में मिलाया, किसी और को देना था; 5 साल पुराने मामले में खुलासा

जालंधर , (PNL) : कनाडा के चेस्टर्मेयर में रहने वाले पंजाबी युवक की मौत मामले …

जालंधर के पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह के सामने पंजाब प्रेस क्लब में हाई-वोल्टेज ड्रामा, मेंबरों को रोके जाने पर पत्रकारों का विरोध

जालंधर, (PNL) : पंजाब प्रेस क्लब में बुधवार को उस समय हंगामे की स्थिति बन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!