Wednesday , July 29 2026
Breaking News

एक्टर भरत कपूर का 80 साल की उम्र में निधन:नेगेटिव रोल से छाप छोड़ी; ‘गुलामी’, ‘खुदा गवाह’ जैसी फिल्मों में नजर आए थे

न्यूज डेस्क, (PNL) : एक्टर भरत कपूर का सोमवार को निधन हो गया। 80 साल की उम्र में उन्होंने मुंबई में अपने घर पर अंतिम सांस ली। उन्होंने अपने लगभग चार दशकों के करियर में अमिताभ बच्चन स्टारर आखिरी रास्ता और खुदा गवाह समेत 200 से अधिक फिल्मों में काम किया था। उन्होंने नूरी, आखिरी रास्ता, बाजार, इनकार, राम बलराम जैसी फिल्मों में नेगेटिव रोल निभाए थे।

आज तक की रिपोर्ट के अनुसार भरत कपूर का निधन मल्टीपल ऑर्गन फेलियर के कारण हुआ।

एक्टर अवतार गिल ने न्यूज एजेंसी ANI से भरत कपूर के निधन की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि भरत कपूर पिछले दो-तीन दिनों से बीमार थे। वह घर पर ही थे और सोमवार दोपहर करीब 3 बजे उनका निधन हुआ।

अवतार गिल ने कहा कि उन्हें शाम करीब 4 से 4:30 बजे भरत कपूर के बेटे का फोन आया था। उन्होंने यह भी बताया कि भरत कपूर ने काफी समय पहले काम करना बंद कर दिया था। कल शाम को परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

नूरी जैसी कई फिल्मों में काम किया

भरत कपूर ने 1972 में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। करीब चार दशक लंबे करियर में उन्होंने फिल्मों में मजबूत सपोर्टिंग रोल और विलेन के किरदार निभाकर पहचान बनाई।

उन्होंने कई हिंदी फिल्मों में काम किया, जिनमें नूरी (1979), राम बलराम (1980), लव स्टोरी (1981), बाजार (1982), गुलामी (1985), आखिरी रास्ता (1986), सत्यमेव जयते (1987), स्वर्ग (1990), खुदा गवाह (1992) और रंग (1993) शामिल हैं। बाद में उन्होंने बरसात (1995), साजन चले ससुराल (1996) और मीनाक्षी: अ टेल ऑफ थ्री सिटीज (2004) जैसी फिल्मों में भी काम किया।

फिल्म खुदा गवाह में भरत कपूर ने इंस्पेक्टर अजीज मिर्जा भूमिका निभाई थी।

फिल्म खुदा गवाह में भरत कपूर ने इंस्पेक्टर अजीज मिर्जा भूमिका निभाई थी।

फिल्मों के अलावा भरत कपूर ने टेलीविजन में भी काम किया। वह कैम्पस, परंपरा, राहत, सांस, अमानत, तारा, चुनौती और कहानी चंद्रकांता की जैसे शो में नजर आए।

 

About Punjab News Live -PNL

Check Also

राहुल गांधी की पंजाब रैलियों से पहले संगठन को एकजुट करने में जुटी कांग्रेस, 10 दिन के पंजाब दौरे पर आ रहे हैं प्रदेश प्रभारी

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब कांग्रेस में लंबे समय से चल रही गुटबाजी को लेकर …

डिफेंडर खराब होने के दावे पर घिरे पंजाबी सिंगर रेशम सिंह अनमोल ने तोड़ी चुप्पी, किया बड़ा खुलासा, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाबी सिंगर रेशम अनमोल ने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर …

जालंधर DC दफ्तर के जूनियर असिस्टेंट विवेक सोनी का निधन, सैर के दौरान आया हार्ट अटैक

जालंधर, (PNL) : जिला प्रशासन से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आई है। जालंधर के …

जालंधर नॉर्थ की सियासत में बड़ा उलटफेर, दिनेश ढल्ल हटे; मेयर वनीत धीर बने नए हल्का इंचार्ज

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ की राजनीति से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही …

मोहाली कोर्ट ने PAK आतंकी का नॉन बेलेबल वारंट निकाला:रेड कॉर्नर नोटिस, भारत लाने का रास्ता खुला; NIA बोली- ब्राजील में छिपा भट्‌टी

मोहाली , (PNL) : पाकिस्तानी आतंकी और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शहजाद भट्टी के खिलाफ राष्ट्रीय जांच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!