Friday , September 11 2026
Breaking News

जालंधर मोबाइल डीलर्स एसोसिएशन ने प्रधान राजीव दुग्गल की अगुवाई में पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर से की मुलाकात, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : मोबाइल डीलर एसोसिएशन द्वारा आज कमिश्नरेट जालंधर की नई पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर रंधावा से मुलाकात की। प्रधान राजीव दुग्गल के नेतृत्व में जालंधर मोबाइल डीलर एसोसिएशन के सदस्यों ने पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का स्वागत किया।

एसोसिएशन के प्रधान राजीव दुग्गल ने कमिश्नरेट पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान संपर्क की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी एसोसिएशन द्वारा पुलिस द्वारा जनहित में किए जा रहे हर अभियान का समर्थन करती है।

राजीव दुग्गल ने पुलिस कमिश्नर से कहा कि शहर में होने वाली चोरी या मोबाइल स्नेचिंग की घटनाओं के कारण आम पब्लिक में पैनिक तो होता है, साथ ही आम जनता को आर्थिक क्षति भी पहुंचती है।

राजीव दुग्गल ने पुलिस कमिश्नर से कहा कि पुलिस के पास मोबाइल स्नेचिंग की जो भी घटनाएं रिपोर्ट होती है, उन मोबाइल के आईईएमआई नंबर और डिटेल उनकी एसोसिएशन के साथ सांझी का जाए। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी को सभी दुकानदार अपने कम्प्यूटर सिस्टम में अपडेट करेंगे।

pताकि अगर उनकी एसोसिएसन के किसी सदस्य के पास चोरी या लूट का मोबाइल बिकने के लिए आता है तो वे आईईएमआई नंबर के बारे में पुलिस द्वारा दी गई लिस्ट के साथ चैक करेंगे। अगर कोई चोरी या लूट का मोबाइल का आईईएमआई नंबर मेल खाता हो तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस तक पहुंचाएंगे।

एसोसिएशन के  राजेश बाहरी ने कहा कि जालंधर मोबाइल एसोसिएशन पुलिस कमिश्नर को हर तरह का सहयोग देंगे।
विशाल चड्ढा ने कहा पुलिस कमिश्नर जो भी हिदायतें मोबाइल डीलर को दी जाएगी उसकी पूरी पालना करेंगे।
पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर रंधावा ने एसोसिएशन का धन्यवाद करते हुए कहा कि शहर को अपराधमुक्त करने के लिए पब्लिक का सहयोग अनिवार्य है।

पुलिस कमिश्नर ने कहा कि एसोसिएशन द्वारा दिए गए सुझावों के मुताबिक पुलिस द्वारा काम किया जाएगा।
पुलिस कमिश्नर से मिलने के समय प्रधान राजीव दुग्गल के साथ राजेश बाहरी, विशाल चड्ढा, विनय सेठी, गगन वाडू, एचएस खुराना, सरबजीत, विशाल, आकाश, मुकेश, बांकी, विक्की जुनेजा, प्रिंस जुनेजा, गगन आनंद, नितिन गुप्ता, हैरी गुप्ता, हैरी सिंह, शिवा, विनय सेठी, विनय अग्रवाल, सुरदीप सिंह और अन्य शमिल हुए

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में बाइक सवार युवक को बस ने कुचला:बहन को स्कूल छोड़ने गया था, दो बसों के ओवरटेक में हादसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर के आदमपुर में आज बहन को स्कूल छोड़ने गया भाई बस …

जालंधर में हाई स्पीड ट्राले ने कैंटर को मारी टक्कर:दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, प्रदूषण चेक करवा रहा था ड्राइवर; महज 8 मिनट में पहुंची SSF

जालंधर  , (PNL) : जालंधर में गाड़ी का प्रदूषण चेक करवा रहे एक कैंटर को पीछे …

अमृतसर में ओवरलोड ऑटो में खतरनाक सफर:दरवाजे पर लटका दिखा बच्चा, ड्राइवर बोला- बड़ी गाड़ी खराब थी; CP से कार्रवाई की मांग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्कूल जाने वाले बच्चों से भरे ओवरलोड ऑटो का वीडियो …

जालंधर में हथियार लेकर घर में घुसे हमलावर:जान बचाने के लिए बाथरूम में छिपा युवक, कब्जे और दरवाजे की लकड़ी टूटी

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर तोड़फोड़ की और …

डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा का अपमान, Jalandhar-Hoshiarpur बंद:जाम में एंबुलेंस फंसी, खुले बाजार बंद कराए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में जूतों की माला से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!