Wednesday , September 9 2026
Breaking News

Zirakpur में कारोबारी से मांगी 1 करोड़ रंगदारी:कॉल कर कहा- गैंगस्टर डोनी बल का भाई बोल रहा हूं

चंडीगढ़ , (PNL) : मोहाली के जीरकपुर में एक रियल एस्टेट कारोबारी से 1 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई है। कॉल करने वाले ने खुद को विदेश में बैठे गैंगस्टर डोनी बल का छोटा भाई बताया और कहा कि कारोबारी का घर, दफ्तर और गाड़ियां उसकी निगरानी में हैं। शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।बलटाना निवासी मनमोहन सिंह उर्फ सोनू (34) ने पुलिस को बताया कि 26 मार्च को शाम करीब 6:15 बजे उन्हें एक अंतरराष्ट्रीय नंबर से व्हाट्सऐप कॉल आई। कॉल करने वाले ने पंजाबी में बात करते हुए जान से मारने की धमकी दी और एक करोड़ रुपए की मांग की।

आरोपी ने खुद को गैंगस्टर डोनी बल का छोटा भाई बताया पीड़ित के अनुसार, 28 मार्च को उन्हें दोबारा कॉल आई। इस बार आरोपी ने खुद को विदेश में बैठे गैंगस्टर डोनी बल का छोटा भाई बताया। उसने कबड्डी प्रमोटर राणा बलाचौरिया के साथ हुई घटना का जिक्र कर कारोबारी को डराने की कोशिश की। आरोपी ने यह भी कहा कि उनका घर, दफ्तर और गाड़ियां गैंग की निगरानी में हैं। पुलिस ने जांच साइबर क्राइम ब्रांच को सौंपी पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(2) (जबरन वसूली) के तहत केस दर्ज किया है। इसके साथ ही मामले की जांच साइबर क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है। बंबीहा-राणा गैंग से जुड़ा है डोनी बल का नाम बता दें कि, डोनी बल का नाम बंबीहा-राणा गैंग से जुड़ा बताया जाता है, जिसने राज्य में कई वारदातों को अंजाम दिया है। दिसंबर 2022 में मोहाली में कबड्डी प्रमोटर राणा बलाचौरिया की हत्या की जिम्मेदारी भी इसी गैंग ने ली थी।

कई कलाकारों को भी मिल चुकी हैं धमकियां गौरतलब है कि पंजाब में हाल के समय में रंगदारी के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है। इससे पहले कई बॉलीवुड और पंजाबी कलाकारों को धमकी भरे कॉल व मैसेज मिल चुके हैं। हाल ही में कलाकार हिमांशी खुराना और गायक-संगीतकार बी प्राक को भी गैंगस्टरों द्वारा रंगदारी के लिए धमकियां दी गई थी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!