Wednesday , September 30 2026
Breaking News

Ludhiana में कांग्रेस नेता का पोस्टमार्टम आज:आरोपियों को पटना से पकड़ा, गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे परिजन

लुधियाना , (PNL) :  लुधियाना में कांग्रेस नेता परमिंदर तिवारी के हत्यारोपियों को पुलिस ने बिहार के पटना से गिरफ्तार किया है। लुधियाना पुलिस की टीम दोनों आरोपियों को पटना से लुधियाना लेकर आ रही है। लुधियाना पहुंचने पर पुलिस मामले का पूरी तरह से खुलासा करेगी। वहीं दूसरी तरफ आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद परिवार परमिंदर तिवारी का पोस्टमार्टम करवाने को तैयार हो गया है। पुलिस परमिंदर तिवारी के शव को फोर्टिस अस्पताल से सिविल अस्पताल में लेकर पहुंच गई है। जहां कुछ देर बाद उनका पोस्टमार्टम शुरू हो जाएगा।कांग्रेस के नेता परमिंदर तिवारी की हत्या के पीछे पुलिस प्रॉपर्टी विवाद बता रही है लेकिन परिजन पुलिस की थ्योरी से सहमत नहीं हैं। परिजन इसे सुपारी किलिंग का मामला बता रहे हैं।

मृतक परमिंदर तिवाड़ी।

मृतक परमिंदर तिवाड़ी।

आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद माने परिजन

आरोपियों की गिरफ्तार न होने के कारण परिवार परमिंदर के पोस्टमार्टम न करवाने पर अड़ा हुआ था लेकिन अब दोनों मुख्यारोपियों की गिरफ्तारी के बाद आज परमिंदर के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। दोनों हत्यारों को पुलिस ने पटना से गिरफ्तार किया है।

फिलहाल अभी आधिकारिक रूप से किसी अधिकारी ने पुष्टी नहीं की। पुलिस जल्द इस मामले में प्रेस कान्फ्रेंस कर सकती है। दोनों आरोपियों की पहचान विजय उर्फ अजय गांव खोखरां और लक्की गांव ईराक के रूप में हुई है।

इन हत्यारों के साथ फोन पर बातचीत करने वाले और पनाहगारों को भी पुलिस मामले में नामजद कर रही है। पुलिस ने राजबीर और नव नाम के दो युवकों को भी हिरासत में लिया है। आज परमिंदर तिवारी का अंतिम संस्कार गांव तख्रां के शमशान घाट में किया जाएगा।

हत्या से पहले की नमस्ते, फिर पीछे से मारी कुल्हाड़ी

हत्यारों ने परमिंदर तिवारी की हत्या से पहले उन्हें नमस्ते की। उसके बाद अचानक कुल्हाड़ी से उनके सिर पर वार कर दिया। 5 मिनट बाद ही तिवारी के मोबाइल पर इंटरनेशनल कॉल आई और पूछा कि तिवारी कैसा है?

तिवारी के दोस्त नंद किशोर कौशल का दावा है कि यह कॉल तिवारी के बेटे ने रिसीव की और उसके तुरंत बाद बेटे ने उन्हें फोन कर इस बात की जानकारी दी। कौशल का कहना है कि यह प्रॉपर्टी विवाद है ही नहीं, उनकी हत्या सुपारी देकर करवाई गई है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब कांग्रेस में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार:प्रधान राजा वड़िंग को बदला जा सकता है, पायलट की रिपोर्ट पर फैसला लेगा हाईकमान

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में अगले 48 घंटे के बीच बड़ा बदलाव हो सकता …

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। …

अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को SIT का समन:5 अक्टूबर को पेश होना होगा, ₹6 हजार करोड़ के ड्रग्स मामले में होगी पूछताछ

अमृतसर , (PNL) : अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को 6 हजार करोड़ …

कौन है इन्फ्लुएंसर फरहत, जिसका LPU हिंसा में नाम आया:बोला- एक गलती हुई, मसला हाथ से निकल चुका; बवाल पर 3 और FIR दर्ज

 जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हिंसा फैलाने का …

पंजाब में अमित शाह को बम से उड़ाने की धमकी:लिखा- BJP की जालंधर रैली में स्टेज के नीचे IED रखा; पुलिस-सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

जालंधर , (PNL) : जालंधर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली से पहले बम …

धीरेंद्र शास्त्री के ‘भैया-सैंया’ बयान पर बवाल मचा:लुधियाना में शाही इमाम ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई, बागेश्वर बाबा बोले- धर्मांतरण पर खून खौलता है

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा …

मोहाली में युवक ने पहले वीडियो बनाया और फिर कर लिया सुसाइड, बताई ये वजह

मोहाली, (PNL) : मोहाली में एक युवक ने अपनी पत्नी और सास पर मानसिक प्रताड़ना …

LPU हिंसा मामले में CBI जांच की मांग:हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर, सीनियर एडवोकेट बोले- दंगा और आगजनी हुई

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब के जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हाल ही में …

लुधियाना- 2 साल से फर्जी DSP बना हुआ था करणवीर:सुहागरात के दिन पत्नी का रेप किया; PAP जालंधर में पोस्टिंग बताता था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में पकड़ा गया पंजाब पुलिस का फर्जी DSP करणवीर सिंह 2 …

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!