Wednesday , September 9 2026
Breaking News

नकोदर में कांग्रेस की पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष का निधन:परमजीत कौर भोगल की शोक सभा में स्थानीय नेता रहे नदारद, बाहरी नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

जालंधर , (PNL) :  जालंधर जिले के नकोदर (नूरमहल) में कांग्रेस की पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष परमजीत कौर भोगल का बुधवार (एक अप्रैल) को निधन हो गया। उनकी आत्मिक शांति के लिए रखे गए पाठ का भोग गुरुवार को गुरुद्वारा सातवीं पातशाही में संपन्न हुआ। इस अवसर पर वैरागमई कीर्तन किया गया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस दौरान सभी की आंखें नम दिखीं। हालांकि, इस दुख की घड़ी में स्थानीय कांग्रेस नेतृत्व की अनुपस्थिति सभी के बीच चर्चा का विषय रही।

कांग्रेस की पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष परमजीत कौर भोगल की शोक सभा में मौजूद गणमान्य।

कांग्रेस की पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष परमजीत कौर भोगल की शोक सभा में मौजूद गणमान्य।

स्थानीय कांग्रेस नेता प्रार्थना सभा से रहे नदारद नगर परिषद अध्यक्ष से लेकर ब्लॉक अध्यक्ष, शहर अध्यक्ष, कांग्रेस पार्षद और अन्य पार्टी पदाधिकारी अंतिम संस्कार और प्रार्थना सभा से पूरी तरह नदारद थे। वहीं बाहर से पहुंचे कांग्रेस नेता राजपाल अटवाल और राणा रंधावा ने इस मौके पर कहा कि भोगल परिवार उस समय भी पार्टी के साथ मजबूती से खड़ा रहा था, जब पंजाब में हालात अनुकूल नहीं थे।

श्रद्धांजलि सभा में कई गणमान्य रहे उपस्थित इस श्रद्धांजलि सभा में राजपाल सिंह अटवाल फिल्लौर, राजिंदर पाल सिंह राणा रंधावा, पूर्व पार्षद प्रेम चंद बत्रा, मार्केट कमेटी नकोदर के चेयरमैन करनैल राम बालू, पूर्व पार्षद राज कुमार सहोता, विनोद जस्सल, मिंटा कलेर, नवतेज सिंह चौधरी बिलगा, गौतम शर्मा, कुलवंत सहजल, संजय खोसला उर्फ ​​रिंकी, जसविंदर सिंह (पूर्व म्युनिसिपल काउंसिल कर्मचारी), जतिंदर नैयर, गौरव शर्मा, रमन कुमार, नरेश तिवारी, दिनकर संधू, डॉ. जसरा और पत्रकार समुदाय सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!