पंजाब के लोक संपर्क विभाग के डिप्टी डॉयरेक्टर ने इस वजह से छोड़ दी सरकारी नौकरी, दिया इस्तीफा, पढ़ें
Punjab News Live -PNL
October 22, 2026
चंडीगढ़, ताजा खबर, पंजाब, होम
चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के लोक संपर्क विभाग के डिप्टी डायरेक्टर प्रभदीप सिंह नत्थोवाल ने इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे में उन्होंने निजी कारणों का हवाला दिया है। वही दूसरी तरफ चर्चा है कि इस्तीफा मंजूर होने के बाद प्रभदीप सिंह नत्थोवाल शिरोमणि अकाली दल (शिअद) में शामिल में शामिल होंगे।
प्रभदीप सिंह नत्थोवाल रायकोट रिजर्व हलके से विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। नत्थोवाल ने इस्तीफा देने की पुष्टि की है। उनका कहना है कि उन्होंने आज ही विभाग के उच्च अधिकारियों को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि राजनीति में जाना है या नहीं इस पर अभी कोई फैसला नहीं किया है।
पंजाब के सूचना एवं लोक संपर्क विभाग (DPRO) में लंबे समय तक प्रमुख जिम्मेदारियां संभालने वाले वरिष्ठ अधिकारी प्रभदीप सिंह नत्थोवाल के अचानक इस्तीफे ने राज्य के राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में नई चर्चा शुरू हो गई। सरकारी पद त्यागने के बाद से ही उनके अगले कदम को लेकर अटकलें लगनी शुरू हो गई हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नत्थोवाल आगामी विधानसभा चुनाव में शिरोमणि अकाली दल (SAD) के बैनर तले अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत कर सकते हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि उनका इस्तीफा महज एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि आने वाले चुनाव की एक सोची-समझी तैयारी का हिस्सा है।