Tuesday , September 8 2026
Breaking News

कनाडा में पंजाबी युवक का चाकू मारकर कत्ल, साथ रहने वाले युवक ने किचन को लेकर हुए झगड़े के बाद मार डाला, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर कनाडा से आ रही है। पंजाब के लुधियाना के रहने वाले युवक की कनाडा में हत्या कर दी गई। मरने वाला 4 महीने पहले ही कनाडा गया था। हत्यारा कोई और नहीं बल्कि उसका पड़ोसी है। मृतक का नाम गुरसिस सिंह है। गुरसिस 22 साल का है। गुरसिस पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए विदेश गया था। 1 दिसंबर को ओंटारियो के सार्निया शहर में क्वीन स्ट्रीट पर उसके किराये के घर में उसे चाकू मार कर मौत के घाट उतारा गया।

PCTE में की है गुरसिस ने पढ़ाई

गुरसिस सिंह पंजाब कॉलेज ऑफ टेक्निकल एजुकेशन (पीसीटीई), बद्दोवाल में पढ़ा है। उसने लुधियाना से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की जिसके बाद वह कनाडा के लैंबटन कॉलेज से बिजनेस में पोस्ट-ग्रेजुएशन कर रहा था। कनाडा में सारनिया पुलिस ने मीडिया से कहा कि आरोपी की पहचान 36 वर्षीय क्रॉसली हंटर के रूप में हुई है, जो सारनिया में 194 क्वीन स्ट्रीट पर गुरसिस सिंह के साथ वाले कमरे में रहता था। आरोपी ने उस पर चाकू से कई बार वार किया। दोनों की रसोई में झड़प हुई थी।

पुलिस ने कहा कि हंटर पर दूसरी डिग्री की हत्या का आरोप लगाया गया है। पुलिस के मुताबिक यह अपराध नस्लीय रूप से प्रेरित नहीं लगता है। हालांकि गुरसिस सिंह के 52 वर्षीय पिता चरणजीत सिंह ने मीडिया को बताया कि उनके बेटे को “नींद में मार दिया गया” और संदेह जताया कि आरोपी ने ड्रग्स लिया हुआ था।

गुरसिस सिंह के परिवार में माता-पिता और एक छोटा भाई मनराज सिंह है जो लुधियाना में पढ़ता है। परिवार लुधियाना में फेज-7, फोकल प्वाइंट, चंडीगढ़ रोड पर रहता है। गुरसिस की मौत की खबर से सदमे में उनकी मां को अस्पताल में भर्ती कराया गया। चरणजीत ने कहा कि वह अभी भी बात नहीं कर रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!