Tuesday , September 8 2026
Breaking News

फिर से किसान आंदोलन : रात एक बजे दिल्ली कूच करेंगे अन्नदाता, शंभू बॉर्डर पर हलचल, पुलिस फोर्स तैनात

न्यूज डेस्क, (PNL) : एमएसपी की कानूनी गारंटी, कर्ज माफी समेत अन्य मांगों को लेकर शंभू व खन्नौरी बॉर्डर पर चल रहा किसानी आंदोलन वीरवार को 297वें दिन में प्रवेश कर गया। किसानों के दिल्ली कूच में अब कुछ घंटे बाकि हैं। किसानों ने एलान किया है कि वह 6 दिसंबर (शुक्रवार) को शंभू बॉर्डर से दिल्ली के लिए पैदल मार्च शुरू करेंगे। किसान शुक्रवार दोपहर एक बजे दिल्ली कूच करेंगे। किसान नेताओं ने केंद्र सरकार को वीरवार रात 11 बजे तक बात करने का अल्टीमेटम दिया है।

शंभू बॉर्डर पर दिल्ली कूच के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरे जोर-शोर से चल रही हैं। दिल्ली कूच करने वाले जत्थे में कौन-कौन से सदस्य होंगे, इस पर गहन मंथन चल रहा है। वहीं शंभू बॉर्डर पर किसानों व महिलाओं की संख्या बढ़ गई है। किसान नेताओं के मुताबिक वीरवार शाम तक किसानों खास तौर से नौजवानों की गिनती और बढ़ेगी।

उधर इसी बीच वीरवार को डीआईजी पटियाला रेंज मनदीप सिंह सिद्धू, एसएसपी डॉ. नानक सिंह शंभू बॉर्डर पर पहुंचे। उन्होंने किसानों के साथ बैठक की। इस दौरान किसानों की ओर से शांतिपूर्वक दिल्ली कूच करने का भरोसा दिलाया गया। डीआईजी सिद्धू ने कहा कि पुलिस की ओर से सुरक्षा के मद्देनजर पूरी तैयार कर ली गई है। किसी भी हालत में कानून व्यवस्था की स्थिति को बिगड़ने नहीं दिया जाएगा।

बात करनी है तो रात 11 बजे तक सूचना दे सरकार

किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने कहा कि सरकार अगर बातचीत करना चाहती है तो 5 दिसंबर की रात 11 बजे तक सूचना एसकेएम केएमम को लिखित रूप से भेज दे। पिछली बार की तरह इस बार वह केंद्र की रणनीति में नहीं फंसेंगे। इसलिए इस बार जत्थों में किसानों को रवाना किया जा रहा है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!