Friday , October 16 2026
Breaking News

जालंधर में कुत्ते ने बचाई युवक की जान:गली में हमलावर किरपाण और लात-घूंसे बरसा रहे थे, तभी उन पर झपटा

जालंधर , (PNL) : जालंधर के गढ़ा स्थित वाल्मीकि मोहल्ले में गुरुवार को एक युवक पर कुछ युवकों ने लात-घूंसों और किरपाण से हमला कर दिया। गली में युवक को घेरकर पीटा जा रहा था, तभी पास मौजूद एक कुत्ता हमलावरों पर झपट पड़ा। कुत्ते के बीच में आने से हमलावर पीछे हटने पर मजबूर हो गए और युवक की जान बच गई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। CCTV में दिखाई दे रहा है कि एक युवक को अकेला देखकर कई नौजवान उस पर धावा बोल देते हैं। नौजवान उसे लात-घूंसों से पीटते हैं। एक हमलावर हाथ में किरपाण लेकर वापस आता है और उस पर ताबड़तोड़ वार करने लगता है। जब युवक को मारा जा रहा था, तब पास मौजूद एक कुत्ते ने उसकी जान बचाने के लिए हमलावर पर छलांग लगा दी। कुत्ते ने हमलावर को उलझाए रखा और उसे पीछे हटने पर मजबूर किया।

कुत्ते के डर से भागता हुआ युवक।

कुत्ते के डर से भागता हुआ युवक।

युवक को पीटते हुए हमलावर CCTV में कैद।

युवक को पीटते हुए हमलावर CCTV में कैद।

किरपाण लहराते हुए हमलावर भागा कुत्ते के लगातार भौंकने और हमला करने के कारण हमलावर घबरा गया। खुद का बचाव करते हुए वह किरपाण लहराते हुए मौके से फरार होने में कामयाब रहा। हमले में युवक बुरी तरह लहूलुहान होकर गिर पड़ा और उसे गंभीर चोटें आई हैं। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने घायल युवक को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

लोगों से पूछताछ करती हुई पुलिस।

लोगों से पूछताछ करती हुई पुलिस।

पुलिस CCTV के आधार पर कार्रवाई में जुटी एडीसीपी माध्वी शर्मा ने बताया कि पुलिस ने तुरंत बीएनएस की धारा 108 सहित सख्त धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली है। यह घटना आपसी रंजिश के चलते हुई है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसी वारदातों को अंजाम देने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ तुरंत और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

शराब तस्करी मामले में पुलिस की कहानी पड़ी कमजोर:मोहाली कोर्ट से 5 साल पुराने केस में आरोपी बरी, ड्राइवर-कार की पहचान नहीं

मोहाली , (PNL) : मोहाली कोर्ट ने 5 साल पुराने शराब तस्करी और लापरवाही से गाड़ी …

जालंधर बस्ती एरिया में नशे पर जागे मंत्री:वार्ड-43 में मोहिंदर भगत की बैठक, चुनाव पास आते ड्रग्स पर बात; बोले-वार्ड स्तर पर कमेटियां बनाओ

जालंधर , (PNL) : जालंधर के बस्ती एरिया में पिछले साढ़े 4 साल से नशा …

अमृतसर एयरपोर्ट पर 16 लोग हिरासत में लिए:सभी की टिकट फर्जी निकली, UAE जाने की तैयारी में थे; एजेंट के खिलाफ FIR

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर एयरपोर्ट पर शारजाह जाने वाली फ्लाइट से सफर करने पहुंचे 16 …

पंजाब से गिरफ्तार मनजीत बेदी अमेरिका को सौंपा:US अटॉर्नी ने जताया आभार; SNAP घोटाले में था वांटेड; भागकर आया था जालंधर

जालंधर , (PNL) :  अमेरिका के 6,00,000 डॉलर (लगभग ₹5.6 करोड़) के सप्लीमेंटल न्यूट्रिशन असिस्टेंस …

जालंधर सांसद चन्नी ने शुरू किया ‘मिशन चिट्टा सोना’:रात को टिप्पर में बैठकर खनन साइट पर पहुंचे, बोले- केजरीवाल और मान ने रेत लूटा

जालंधर , (PNL) : जालंधर से सांसद चरणजीत चन्नी ने अवैध खनन को लेकर नया अभियान …

जालंधर में घर में घुसी बेकाबू स्कूल बस:टक्कर से गेट टूटा, दीवारों में दरारें आईं; 10 बच्चों में से एक को चोट लगी

जालंधर , (PNL) : जालंधर के सोढल इंडस्ट्री एरिया इलाके में शुक्रवार सुबह एक स्कूल बस …

खन्ना में किसान के घर पुलिस की रेड:तूड़ी वाले कमरे में छिपा रखा था सामान, 75 लीटर लाहन बरामद; आरोपी गिरफ्तार

 लुधियाना , (PNL) : खन्ना पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए …

जालंधर कैंट में AAP का हलका इंचार्ज बदला:राजविंदर थियाड़ा की जगह दीपक बाली को लगाया; परगट सिंह के खिलाफ लड़ सकते चुनाव

जालंधर , (PNL) : आम आदमी पार्टी ने जालंधर कैंट के हलका इंचार्ज को बदल दिया …

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड : मानसा में तनावपूर्ण माहौल, न्याय समिति ने बैठक करने से इनकार किया

मानसा , (PNL) : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर मानसा में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ …

पंजाब बंद का असर, बाजार सुनसान; गुरु नानक मिशन चौक पर भारी पुलिस बल तैनात

जालंधर  , (PNL) : नशा-विरोधी कार्यकर्ता परविंदर जोटा की हत्या के विरोध में आज, 15 अक्टूबर …

अमृतसर में स्कॉर्पियो सवार युवक पर फायरिंग:कमर में लगी गोली, 25-30 राउंड चलाए; खुद गाड़ी चलाकर पहुंचा घर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के झंडेर में स्कॉर्पियो सवार युवक पर हमला कर फायरिंग की …

Chandigarh के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:ईमेल में खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे, CM मान और DGP कार्यालय का जिक्र

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के 3 सरकारी स्कूलों को ईमेल भेजकर बम धमाके की धमकी …

लुधियाना में प्रदर्शन के दौरान युवक की मौत:CM मान का बैनर उतारते समय करंट लगा, तार से टकराई लोहे की रॉड; नीचे गिरा

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के जमालपुर में चंडीगढ़ रोड पर धरना-प्रदर्शन के दौरान करंट लगने …

अमृतसर में कपड़ा व्यापारी पर फायरिंग:टांग में लगी गोली, दुकान खुली थी, तभी पहुंचे 2 हमलावर; बैग छीनने की कोशिश की

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में बाइक सवार दो युवकों ने कपड़ा व्यापारी पर गोली चला …

Jalandhar में कांग्रेस भवन की दुकानों पर कार्रवाई का खतरा:पार्टी ने जुर्माना भरने का प्रस्ताव दिया, राजिंदर बेरी बोले- जरूरत पड़ने पर हाईकोर्ट जाएंगे

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कांग्रेस भवन की दुकानों को गिराने का मामला एक बार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!