Wednesday , June 10 2026
Breaking News

US-Iran Conflict: 24 घंटे में फिर कैसे बढ़ा अमेरिका-ईरान में तनाव, 5 प्वाइंट में यहां जानिए

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका और ईरान के बीच पिछले 24 घंटे में एक बार फिर तनाव बढ़ गया है. होर्मुज के पास अपाचे हेलीकॉप्टर के क्रैश होने के बाद अमेरिका ने बदला लेना शुरू कर दिया है. अमरिकी सेना ने ईरान में एक साथ कई जगहों पर बड़े हमले किए हैं. ईरान में लगातार धमाकों की आवाज सुनाई दे रही है. ईरान के केशम द्वीप, होर्मुज, जास्क, सिरिक, बंदर अब्बास और बुशहर को निशाना बनाया गया.

अमेरिकी हमलों के जवाब में ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है. ईरानी सेना ने बहरीन में अमेरिकी ठिकानों को टारगेट किया. इस तरह दोनों देशों के बीच एक बार फिर युद्ध की चिंगारी भड़क उठी है. 5 प्वाइंट में जानिए US-ईरान में फिर कैसे बढ़ा तनाव?

फिर कैसे बढ़ा अमेरिका-ईरान में तनाव

    1. दोनों देशों के बीच एक बार फिर से तनाव बढ़ने का कारण होर्मुज के पास अमेरिकी अपाचे हेलीकॉप्टर का क्रैश होना है. अमेरिका का दावा है कि यह हेलीकॉप्टर ईरानी ड्रोन से टकराने के बाद क्रैश हुआ. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान ने हेलीकॉप्टर को मार गिराया है.

    2. हेलीकॉप्टर क्रैश होने के बाद अमेरिका ने सेल्फ-डिफेंस में ईरान के सैन्य ठिकानों पर ताबड़तोड़ हवाई हमले शुरू कर दिए. अमेरिका ने इस कार्रवाई को सेल्फ-डिफेंस की कार्रवाई बताया. ट्रंप ने कहा कि ईरान की कार्रवाई के जवाब में ऐसा किया गया है.

    3. ईरान ने भी अमेरिकी हमलों का जवाब दिया. उसने बहरीन में अमेरिकी बेस पर ड्रोन से हमला किया. IRGC ने बहरीन में अमेरिकी नेवी के फिफ्थ फ्लीट पर हमला किया. ईरानी सेना ने कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं. IRGC ने कहा कि दुश्मन के हमलों का जवाब दिया.

    4. अमेरिका और ईरान के बीच अप्रैल में सीजफायर हुआ था. मगर हाल के दिनों में इजराइल द्वारा लेबनान पर किए गए हमलों और जवाबी कार्रवाई में ईरान ने इजराइल पर जो टारगेट किया, उसके बाद यह सीजफायर पूरी तरह से टूट गया है.

    5. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को ईरान को लेकर बड़ा बयान दिया था. उन्होंने कहा है कि ईरान के पास समझौता करना ही विकल्प है. अंतिम समझौते तक नाकाबंदी जारी रहेगी. इस दौरान ट्रंप ने कहा कि दो हफ्ते में ईरान पर पूर्ण जीत का एलान करेंगे.

होर्मुज के पास अपाचे हुआ था क्रैश

होर्मुज स्ट्रेट के पास कल यानी मंगलवार को अमेरिकी सेना का एक अपाचे हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया था. हालांकि, हेलिकॉप्टर में सवार दोनों पायलटों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया था. राष्ट्रपति ट्रंप ने अपाचे हेलिकॉप्टर को डाउन करने का आरोप ईरान पर लगाया. मगर ईरान का कहना है कि उसने हेलिकॉप्टर को निशाना नहीं बनाया. बावजूद इसके अमेरिकी सेना ने ईरान पर एक साथ कई हमले किए.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना-‘ऊषा’ कंपनी के नाम पर पिता-पुत्र ने की ठगी:नकली सिलाई मशीनें बनाकर की सप्लाई; ब्रांड का ठप्पा लगाकर लोगों को बनाया शिकार

लुधियाना  , (PNL) : लुधियाना के जनता नगर इलाके में एक बेहद हैरान करने वाला फर्जीवाड़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!