Tuesday , September 29 2026
Breaking News

IND vs PAK, Women’s T20 WC 2026: 10 साल से तड़प रही पाकिस्तान की टीम, भारत से भिड़ने से पहले ही हुए दांत खट्टे

न्यूज डेस्क, (PNL) : महिलाओं का T20 वर्ल्ड कप 12 जून से शुरू होने जा रहा है. इस ICC टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान का आमना-सामना 14 जून को होगा. इन दो चिर-प्रतिद्वन्दियों की टूर्नामेंट में ये पहली टक्कर भी होगी. मतलब, महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 में एक-दूसरे के खिलाफ खेलकर भारत-पाकिस्तान अपने अभियान का आगाज करेंगे. हालांकि, 14 जून को भारत के खिलाफ उतरने से पहले ही पाकिस्तान के दांत बुरी तरह से खट्टे हो गए हैं. पाकिस्तान की टीम के उस प्रदर्शन को देखकर लगता नहीं कि 10 साल की उनकी तड़प इस बार भी दूर होगी.

भारत से भिड़ने से पहले पाकिस्तान के दांत खट्टे

अब सबसे पहला सवाल है कि महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत से भिड़ने से पहले ही पाकिस्तान के दांत खट्टे किसने कर दिए हैं? वो काम स्कॉटलैंड की टीम ने किया है. पाकिस्तान की टीम को टूर्नामेंट के अपने पहले ही वॉर्म अप मैच में स्कॉटलैंड के हाथों बुरी हार मिली है. फातिमा सना की पाकिस्तानी टीम को स्कॉटलैंड ने 9 जून को डर्बी में खेले वॉर्म अप मुकाबले में डकवर्थ लुईस से 41 रन से धूल चटाई.

बारिश से प्रभावित मैच में पाकिस्तान की महिला टीम के खिलाफ स्कॉटलैंड ने पहले बल्लेबाजी की और अपने कप्तान कैथरीन ब्राइस की 94 रन की पारी की बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट पर 187 रन बनाए. जवाब में पाकिस्तान की टीम की टॉप फोर बल्लेबाज 50 रन के अंदर ही डगआउट लौट गई. वहीं पाकिस्तान के स्कोर बोर्ड पर 60 रन लगने से पहले स्कॉटलैंड ने उसे 5वां झटका भी दे दिया. इसके बाद मैच में बारिश होने लगी और डकवर्थ लुईस से पाकिस्तान की टीम हार गई.

ढाई साल में पाकिस्तान ने जीती बस एक T20 सीरीज

वैसे वॉर्म अप मुकाबले में स्कॉटलैंड के हाथों पाकिस्तान का हारना कोई चौंकाने वाला नहीं है. स्कॉटलैंड बेहतर टीम है. रही बात पाकिस्तान की तो वो कितनी बेहतर है उसका अंदाजा आपको भी उसके पिछले ढाई साल के ट्रैक रिकॉर्ड को देखकर चल जाएगा. पाकिस्तान की महिला टीम ने पिछले ढाई साल में सिर्फ एक T20I सीरीज जीती है, वो भी जिम्बाब्वे के खिलाफ, जो कि महिला FTP में न्यूकमर है.

पाकिस्तान की तड़प अभी लंबी चलेगी!

महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 के मेन मुकाबले शुरू होने के बाद पाकिस्तान की महिला टीम को अपने अभियान का आगाज भारत के खिलाफ करना है. उस मुकाबले से पाकिस्तान की 10 साल से चली आ रही तड़प भी जुड़ी है. पाकिस्तान ने महिला T20 वर्ल्ड कप में आखिरी बार भारत को 10 साल पहले ही हराया था. उसने 2016 के T20 वर्ल्ड कप में भारत को हराया था. तो क्या पाक टीम की जीत का इंतजार 2026 के T20 वर्ल्ड कप में थमेगा? पिछले 4 T20 वर्ल्ड कप में सिर्फ 1 मैच जीतने वाली पाकिस्तान की महिला टीम को देखकर लगता तो नहीं कि वो ऐसा कर पाएंगी.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा: AAP बोली- भ्रष्टाचार पर सवाल किया था; प्रवेश बोले- मेरे परिवार को गाली दी थी

दिल्ली, (PNL) : आम आदमी पार्टी ने रविवार को X पर एक वीडियो शेयर किया, …

पंजाब में अफीम की खेती को कानूनी दायरे में लाएंगे, राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी का ऐलान

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी ने रविवार को …

बेअदबी कानून में प्रस्तावित संशोधनों की समीक्षा: CM मान से मिलने पहुंची 7 सदस्यीय कमेटी, अकाल तख्त की कमेटी से तालमेल पर होगा मंथन

चंडीगढ़, (PNL) : ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट-2026’ को लेकर पंजाब …

LPU में छात्रा से रेप के दावे पर बवाल:स्टूडेंट्स ने कैंपस में आग लगाई, एंट्री गेट तोड़ने की कोशिश; दिल्ली-अमृतसर हाईवे जाम

फगवाड़ा, (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में शनिवार रात शुरू …

‘मान दे मुनाफे’ मुहिम के तहत जालंधर नॉर्थ में घर-घर पहुंचे हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी की ‘मान दे मुनाफे’ जनसंपर्क मुहिम के तहत जालंधर …

पंजाब पुलिस का इंस्पेक्टर ही निकला नशा तस्कर, 3.50 किलो हैरोईन के साथ गिरफ्तार, पढ़ें हैरान करने वाले खुलासे

फिरोजपुर, (PNL) : पंजाब पुलिस के काउंटर इंटेलिजेंस विंग में तैनात एक इंस्पेक्टर को फिरोजपुर …

जालंधर में पुलिस कार्रवाई से नाराज निहंगों का धरना:थाने के बाहर सिमरन किया, गुरुद्वारे में कूड़े को लेकर विवाद; बुजुर्ग महिला हुई थी घायल

जालंधर , (PNL) : जालंधर में गुरुद्वारा कलगीधर साहिब के बाहर कूड़ा फेंकने को लेकर विवाद …

अमृतसर में मुठभेड़ से पहले लाउडस्पीकर से दी चेतावनी:नहीं माने तो हुई फायरिंग, 3 शूटर पैर में गोली लगने से घायल; 5 पिस्तौल बरामद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में शुक्रवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो …

जालंधर में हाई स्पीड स्विफ्ट ने बाइक को टक्कर मारी:डिलीवरी बॉय गंभीर घायल, नशे की हालत में था ड्राइवर; लोगों ने पकड़ा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने मोटरसाइकिल सवार डिलीवरी बॉय को …

गुलाब सिद्धू के घर फायरिंग केस में बड़ी गिरफ्तारी, सिद्धू मूसेवाला के पूर्व मैनेजर के पिता सौदागर सिंह गिरफ्तार

लुधियाना, (PNL): पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू के पैतृक घर पर हुई फायरिंग के मामले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!