Warning: opendir(/home/j50hdn97w0wq/public_html/wp-content/mu-plugins): Failed to open directory: Permission denied in /home/j50hdn97w0wq/public_html/wp-includes/load.php on line 981
अमृतसर से 541 सिख श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान रवाना:ऐतिहासिक गुरुधामों के करेंगे दर्शन; गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस को लेकर उत्साह - punjabnewslive
Tuesday , July 7 2026
Breaking News

अमृतसर से 541 सिख श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान रवाना:ऐतिहासिक गुरुधामों के करेंगे दर्शन; गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस को लेकर उत्साह

अमृतसर  , (PNL) :  पांचवें पातशाह श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस के अवसर पर आज शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी यानी एसजीपीसी की अगुवाई में श्रद्धालुओं का एक विशेष जत्था पाकिस्तान स्थित ऐतिहासिक गुरुधामों के दर्शन के लिए रवाना हुआ। अटारी-वाघा सीमा पर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला। “बोले सो निहाल, सत श्री अकाल” के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने अपनी यात्रा की शुरुआत की।

जानकारी के मुताबिक, कुल 561 श्रद्धालुओं के पासपोर्ट वीजा के लिए भेजे गए थे, जिनमें से 541 श्रद्धालुओं को पाकिस्तान हाई कमीशन द्वारा वीजा जारी किया गया। वहीं 20 श्रद्धालुओं की वीजा अर्जी स्वीकृत नहीं हो सकी।

18 जून को पाकिस्तान में होंगे गुरु अर्जन देव जी के शहीदी समागम

धर्म प्रचार कमेटी के सचिव गुरिंदर सिंह मथरेवाल ने बताया कि पाकिस्तान में 18 जून को श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस से संबंधित मुख्य धार्मिक समागम आयोजित किए जाएंगे। जत्था विभिन्न ऐतिहासिक गुरुद्वारों के दर्शन करने के बाद इन समागमों में शामिल होगा और 19 जून को भारत वापस लौटेगा।

इस जत्थे की अगुवाई एसजीपीसी सदस्य भूपिंदर सिंह भलवान कर रहे हैं, जबकि गुरमीत सिंह बाहू को उप-आगू नियुक्त किया गया है। यात्रा के दौरान श्रद्धालु गुरुद्वारा जन्म स्थान ननकाना साहिब, गुरुद्वारा पंजा साहिब, गुरुद्वारा करतारपुर साहिब सहित कई ऐतिहासिक गुरुधामों में माथा टेकेंगे और धार्मिक समागमों में हिस्सा लेंगे।

परिवार बेहद उत्साहित

श्रद्धालुओं ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि इन पवित्र स्थलों के दर्शन करना उनके जीवन का एक बड़ा सपना था, जो अब पूरा होने जा रहा है। मोगा के श्रद्धालु मेजर सिंह ने बताया कि वह पहली बार इस यात्रा पर जा रहे हैं और उनका पूरा परिवार इसे लेकर बेहद उत्साहित है। वहीं, प्रसिद्ध लेखक और समाजसेवी लखविंदर सिंह लखा सलेमपुरी ने कहा कि वर्षों से जिन गुरुधामों के दर्शन की अरदास करते आ रहे थे, आज वह अवसर प्राप्त हुआ है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर के स्कूल के लिए निकली 12 वर्षीय छात्रा लापता:चार बच्चे साथ निकले थे, गेट से हो गई गायब, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी

जालंधर , (PNL) : महानगर के सबसे व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्र मेन रैणक बाजार में स्थित सरकारी …

OTT से हटने के बाद ‘Sutlej’ पर सियासी-सामाजिक घमासान, दिलजीत दोसांझ का आया जवाब

न्यूज डेस्क, (PNL) : अभिनेता दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज (पंजाब 95)’ एक बार फिर विवादों में …

पंजाब में नशा तस्करी पर बड़ा वार:अमृतसर में 11 किलो हेरोइन बरामद, तस्करी नेटवर्क की जांच; पुलिस का वार्निंग मोड ऑन

अमृतस​र , (PNL) : पंजाब में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत …

जालंधर में स्पोर्ट्स बाइक सवार स्नैचर पकड़ा:पेशी के दौरान भागने की कोशिश, टांग में चोट; महिला से छीनी थी बालियां

जालंधर , (PNL) : जालंधर में स्पोर्ट्स बाइक पर स्नैचिंग करने वाले एक आरोपी को थाना …

जालंधर पुलिस ने फिरौती गैंग के 3 आरोपी पकड़े:दो पिस्टल-देसी कट्टा और 9 कारतूस बरामद; 2 दिन का रिमांड मिला

जालंधर , (PNL) : जालंधर के लोहियां खास थाना पुलिस ने फिरौती मांगने वाले गिरोह का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!