Wednesday , August 19 2026
Breaking News

अमृतसर से भागा तस्कर उत्तराखंड में गिरफ्तार:पाकिस्तान से जुड़े लिंक, घर से मिली थी हेरोइन-पिस्टल; छिपकर रह रहा था

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए ड्रग्स और अवैध हथियार मंगाने के मामले में वांछित एक शातिर आरोपी को सुरक्षा एजेंसियों ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई उत्तराखंड एसटीएफ, पंजाब पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने की। जानकारी के मुताबिक आरोपी ईशानप्रीत सिंह, थाना छेहर्टा क्षेत्र के नारायणगढ़ का रहने वाला है और लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों की रडार पर था। आरोप है कि वह पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से हथियार और हेरोइन मंगाने वाले अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़ा हुआ था।

12 पिस्टल और 900 ग्राम हेरोइन केस में गिरफ्तारी

23 मई 2026 को जब पंजाब एएनटीएफ और बीएसएफ ने उसके घर पर छापेमारी की थी, तब वह पुलिस को चकमा देकर छत से कूदकर फरार हो गया था। उस समय उसके घर से 12 अवैध पिस्टल और करीब 900 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी।

पाकिस्तान से हेरोइन सप्लाई का आरोपी गिरफ्तार

फरार होने के बाद आरोपी उत्तराखंड के बाजपुर इलाके में छिपकर रह रहा था। पंजाब एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स से मिले इनपुट के आधार पर संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से प्रारंभिक पूछताछ की गई और आगे की जांच के लिए उसे पंजाब पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!