Wednesday , July 29 2026
Breaking News

मत दें अपने छोटे बच्चों को वाहन, इस हादसे से लें सबक, पंजाब में स्कूटी दौड़ा रहे दो नाबालिग बच्चों की दर्दनाक मौत, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : छोटे बच्चों को एक्टिवा और बाइक देने वाले माता-पिता के लिए ये खबर सबक देने वाली है। पंजाब के फाजिल्का में सड़क हादसे में दो घरों के चिराग बुझ गए। स्कूटी सवार दो युवकों की कार के साथ टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के एयरबैग तक खुल गए। वहीं स्कूटी पूरी तरह चकनाचूर हो गई।

कार और स्कूटी में आमने-सामने टक्कर हुई है। फाजिल्का-फिरोजपुर रोड पर स्कूटी और कार के बीच हुई जबरदस्त टक्कर के बाद स्कूटी सवार दो किशोरों की मौत हो गई। हादसा फिरोजपुर हाईवे पर गांव बहक खास के पास शुक्रवार को हुआ है। मरने वाले दोनों किशोर 14 और 15 साल के थे।

जानकारी के अनुसार दोनों बच्चे सैलून से हेयर कटिंग करवाकर लौट रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने गाड़ी ड्राइवर को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

जोगिंदर सिंह ने बताया कि वह मौके पर मौजूद था। दो किशोर स्कूटी पर सवार थे। अचानक जलालाबाद की तरफ से आ रही गाड़ी की टक्कर स्कूटी से हो गई। हादसा इतना भयानक था कि इस हादसे में स्कूटी सवार दोनो किशोर बुरी तरह से जख्मी हो गए। एक बच्चा गाड़ी के नीचे फंस गया, जिसे मुश्किल से बाहर निकाला गया और तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई है।

दोनों बच्चे झुग्गे गुलाब सिंह गांव के रहने वाले हैं। मृतक किशोरों की पहचान सरूप सिंह (15) और इशांत कंबोज (14) के रूप में हुई है। फिलहाल मामले में पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है। एसएचओ हरदेव सिंह बेदी का कहना है कि मामले में जांच जारी है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जगराओं में ज्वेलर्स की दुकान में तोड़फोड़ का मामला:डीजीपी से शिकायत के बाद डेढ़ साल में केस दर्ज

 लुधियाना  , (PNL) : जगराओं में एक ज्वेलर्स की दुकान में तोड़फोड़, सामान बाहर फेंकने के …

चंडीगढ़ में करंट से PhD स्कॉलर युवती की मौत:PU में गर्ल्स हॉस्टल से जाते वक्त गिरी; हरियाणा की रहने वाली

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) में मंगलवार सुबह PhD स्कॉलर युवती की …

शहनाज गिल और जय रंधावा पहुंचे गोल्डन टेंपल:गुरु घर में नतमस्तक हुए; इश्कनामा की सफलता के लिए वाहेगुरु का किया शुकराना

अमृतस​र , (PNL) : पंजाबी फिल्म इश्कनामा की सफलता के बाद अभिनेता जय रंधावा और अभिनेत्री …

बर्लिंगटन में यौन उत्पीड़न मामले में पंजाबी युवक गिरफ्तार:महिला को रोका, बातचीत करने की कोशिश की, स्टोर तक पीछा किया

जालंधर , (PNL) : कनाडा के बर्लिंगटन स्थित GO स्टेशन के पार्किंग एरिया में महिला के …

जालंधर में अनकंट्रोल ट्रक की कार से टक्कर:दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, लगा लंबा जाम; राहत कार्य के बीच परेशान हुए लोग

जालंधर , (PNL) : जालंधर में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे सूर्या एन्क्लेव फ्लाईओवर पर तेज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!