Friday , September 11 2026
Breaking News

पंजाब से आम आदमी पार्टी के मौजूदा विधायक का निधन, अब एक और होगा उप-चुनाव, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब से आम आदमी पार्टी के मौजूदा विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल का निधन हो गया है। डॉ. कश्मीर आम आदमी पार्टी के तरनतारन विधानसभा क्षेत्र से मौजूदा विधायक थे। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे। डॉ. सोहल का देश के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा था। कुछ देर पहले अमृतसर के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। विधायक के कार्यालय में तैनात कर्मचारियों ने इसकी पुष्टि की है। मौजूदा विधायक के निधन के कारण अब फिर से इस हलके के लिए उप-चुनाव होंगे।

सीएम भगवंत मान ने उनके निधन पर शोक जताया है। सीएम ने एक्स पर लिखा-तरनतारन से हमारे पार्टी के सम्माननीय विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल के आकस्मिक निधन की दुखद खबर मिली। सुनकर बेहद दुःख लगा, वे पार्टी के एक मेहनती और संघर्षशील नेता थे। इस दुख भरी घड़ी में उनके परिवार के प्रति दिल से हमदर्दी। परमात्मा दिवगंत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार सहित चाहने वालों को इस मुश्किल समय में धैर्य और हिम्मत दे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में बाइक सवार युवक को बस ने कुचला:बहन को स्कूल छोड़ने गया था, दो बसों के ओवरटेक में हादसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर के आदमपुर में आज बहन को स्कूल छोड़ने गया भाई बस …

जालंधर में हाई स्पीड ट्राले ने कैंटर को मारी टक्कर:दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, प्रदूषण चेक करवा रहा था ड्राइवर; महज 8 मिनट में पहुंची SSF

जालंधर  , (PNL) : जालंधर में गाड़ी का प्रदूषण चेक करवा रहे एक कैंटर को पीछे …

अमृतसर में ओवरलोड ऑटो में खतरनाक सफर:दरवाजे पर लटका दिखा बच्चा, ड्राइवर बोला- बड़ी गाड़ी खराब थी; CP से कार्रवाई की मांग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्कूल जाने वाले बच्चों से भरे ओवरलोड ऑटो का वीडियो …

जालंधर में हथियार लेकर घर में घुसे हमलावर:जान बचाने के लिए बाथरूम में छिपा युवक, कब्जे और दरवाजे की लकड़ी टूटी

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर तोड़फोड़ की और …

डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा का अपमान, Jalandhar-Hoshiarpur बंद:जाम में एंबुलेंस फंसी, खुले बाजार बंद कराए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में जूतों की माला से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!