Monday , August 31 2026
Breaking News

पंजाब के कारोबारियों को फिरौती की धमकियां देने वाले गैंगस्टर डोनी बल के करीबी साथी को जालंधर देहात पुलिस ने पकड़ा, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : विदेश बैठे खतरनाक गैंगस्टर डोनी बल के खासमखास साथी को जालंधर देहात पुलिस ने काबू कर लिया है। गिरफ्तार किए गए सुखजिन्द्र सिंह के पास से पुलिस ने वेपन, कारतूस, मैगजीन इत्यादि असला बरामद किया गया है।

जालंधर देहात पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। जल्द ही जालंधर देहात के एसएसपी इस मामले में खुलासा कर सकते हैं। सूत्रों से पता चला है कि जालंधर देहात के एसपी इनवेस्टीगेशन वनीत अहलावत व सीआईए इंस्पेक्टर पुष्प बाली की टीम ने महितपुर एरिया में रेड के दौरान सुखजिन्द्र सिंह को काबू किया।
पता चला है कि सुखजिन्द्र एरिया में वारदात करने की फिराक में था। मौके पर आरोपी सुखजिन्द्र सिंह के पास से पिस्तौल, मैगज़ीन, कारतूस बरामद हुए हैं।

सूत्रों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सुखजिन्द्र विदेश बैठे गैंगस्टर डोनी बल का खासमखास है। डोनी बल के साथ सुखजिन्द्र की मुलाकात जेल में हुई थी। इसके पश्चात सुखजिन्द्र डोनी बल के टच्च में था। सूत्रों ने बताया कि सुखजिन्द्र से आला अधिकारियों की टीम पूछताछ कर रही है। बता दें कि डोनी बल विदेश से ही पंजाब के कारोबारियों को फोन करके फिरौती की धमकियां देता है। जब फिरोती नहीं मिलती तो गोलियां चलवा देता है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर के थाना बस्ती बाबा खेल प्रभारी लाइन हाजिर:SHO जय इंद्र की जगह गुरदीप सिंह को सौंपा कार्यभार, बच्ची कत्ल मामले-फतेह गैंग पर लापरवाह रहे

जालंधर , (PNL) : जालंधर के थाना बस्ती बावा खेल के SHO जय इंद्र को लाइन …

मोहाली में युवक-युवती पर चली गोलियां:एक की हालत गंभीर, जन्मदिन पार्टी मना रहे थे; मौके से मिले खाली खोल

मोहाली , (PNL) : मोहाली में एक युवक और युवती फायरिंग हुई। सूचना मिलते ही पुलिस …

BJP ने शेयर किया पंजाब CM मान को थप्पड़ मारने वाला AI वीडियो, AAP भड़की, सियासी घमासान तेज

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब में BJP ने सीएम भगवंत मान का एक AI जेनरेटेड वीडियो …

चंडीगढ़ PU में चुनाव, छात्रों और पुलिस में झड़प:नारेबाजी करने वालों को उठाया; स्टूडेंट्स ने लात मारकर लॉ डिपार्टमेंट का दरवाजा खोला

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) और उससे जुड़े चंडीगढ़ के 8 कॉलेजों में सुबह …

जालंधर में हुक्का बार पर पुलिस की रेड:₹10.71 लाख कैश और अवैध शराब मिली, गहने भी जब्त; तस्कर गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!