Friday , March 20 2026
Breaking News

जालंधर पहुंचे सुखबीर बादल: अकाली दल के प्रवक्ता सुखमिंदर सिंह राजपाल ने साथियों सहित की मुलाकात, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल आज जालंधर पहुंचे है। हाल ही में पार्टी प्रवक्ता चुने गए सुखमिंदर सिंह राजपाल ने साथियों सहित बादल के साथ मुलाकात की। इस मुलाकात में जालंधर शहर, आगामी विधानसभा चुनावों पर खुली चर्चा हुई और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को मजबूत करने के लिए दिशा-निर्देश दिए गए।

सुखमिंदर सिंह राजपाल ने कहा कि पार्टी द्वारा दी गई नई जिम्मेदारी के लिए उनका धन्यवाद किया। राज्यपाल ने अध्यक्ष को आश्वासन दिया कि वे पूरी निष्ठा से इस जिम्मेदारी को निभाएंगे और पार्टी द्वारा किए गए विकास कार्यों को मीडिया के माध्यम से जनता तक पहुंचाएंगे।

इस मौके पर इकबाल सिंह ढींडसा, लक्की मल्होत्रा, गुरप्रीत सिंह सचदेवा, अमनदीप सिंह बाजवा मंडल अध्यक्ष बस्ती गुजां, भिंडर दीप सिंह, परमिंदर सिंह, अमृतबीर सिंह, सुरजीत सिंह, निरवैर सिंह साजन, चरणजीत सिंह, आदिब सलमानी आदि मौजूद थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

Punjab में बारिश से बदला मौसम, मार्च में फिर लौटी ठंड; आज के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

न्यूज डेस्क, (PNL) : शहर में पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!