Monday , November 9 2026
Breaking News

अकाली दल की सरकार के समय कैबिनेट मंत्री रहे नेताओं को भी देना होगा श्री अकाल तख्त साहिब में स्पष्टीकरण, तब तक सुखबीर बादल तनखाईया घोषित, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से पूर्व उप मुख्यमंत्री व अकाली नेता सुखबीर सिंह बादल को तनखाईया घोषित कर दिया है। अकाल तख्त साहिब की ओर से सुखबीर बादल को अपनी सरकार के कार्यकाल के दौरान हुई पंथक गलतियों के लिए दोषी एलान कर दिया है।

जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब ने कहा कि आज श्री अकाल तख्त साहिब के सचिवालया में पांच सिंह साहिबों की बैठक हुई, जिसमें पंज सिंह साहिबों की सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि सुखबीर सिंह बादल पंजाब सरकार के उप मुख्यमंत्री व अकली दल के अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने कुछ ऐसे फैसले लिए जिससे पंथक की छवि को काफी नुकसान पहुंचा।

शिरोमणि अकाली दल की हालत बहुत पतली हो गई। सिख हितों को भारी नुकसान हुआ है। इसलिए उनके सहयोगी सिख कैबिनेट मंत्री जो 2007 से 2017 तक सरकार में मौजूद रहे है को भी इस संबंध में 15 दिनों के भीतर अपना स्पष्टीकरण देना होगा।

जब तक सुखबीर सिंह बादल अपने सहयोगियों के साथ एक विनम्र सिख की तरह अकाल तख्त साहिब पर गुरु ग्रंथ साहिब की उपस्थिति में सिख संगत और पंज सिंह साहिबों के सामने अपनी गलतियों के लिए वह तनखाईया रहेंगे। उनके साथ कोई भी अपनी रोटी बेटी की सांझ तब तक नहीं रख सकता जब तक वह अकाल तख्त साहिब की ओर से लगाई गई धार्मिक सजा को पूरी नहीं कर लेते।

वहीं, अकाली दल के प्रवक्ता विरसा सिंह वल्टोहा ने कहा कि अब सुखबीर बादल अकाल तख्त पर पेश होंगे। इस दौरान उनको अकाल तख्त साहिब से उनके उनके गुनाह बताए जाएंगे, जिस पर सुखबीर बादल अपना पक्ष रखेंगे और अकाल तख्त साहिब की ओर से धार्मिक सजा सुनाई जाएगी।

अकाली नेता दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब से जो भी आदेश आएगा, शिरोमणि अकाली दल उस आदेश को सिर झुकाकर स्वीकार करेगा। सुखबीर बादल ने पहले ही साफ कर दिया था कि जो भी आदेश आएगा उन्हें एक विनम्र सिख के तौर पर स्वीकार किया जाएगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं : जालंधर के निज़ातम नगर में आ/ग लगने से बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौ/त; पालतू जानवर ने भी तोड़ा दम

जालंधर, (PNL): जालंधर के निज़ातम नगर में दिवाली की रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। …

दिवाली पर आज इतने बजे करें लक्ष्मी पूजन, एक क्लिक में जानें शुभ समय

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब-चंडीगढ़ में दिवाली धूमधाम से मनाई जा रही है। दिवाली की रात लक्ष्मी …

जालंधर के अर्बन एस्टेट फेज-2 मार्केट में पटाखों के स्टॉल पर लगी भीषण आग, लगातार होते रहे धमाके

जालंधर, (PNL) : अर्बन एस्टेट फेज-2 की मार्केट में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप …

लुधियाना में आग से 9 दुकानें जलकर राख:पटाखा गिरने से भड़की चिंगारी; कई किलोमीटर तक फैला धुएं का गुबार

लुधियाना, (PNL) : लुधियाना के ढंडारी खुर्द स्थित सब्जी मंडी में देर रात भीषण आग …

‘गैंगस्टरां ते वार’: अफ्रीका से पहली सफल डिपोर्टेशन कार्रवाई के तहत पंजाब पुलिस भगोड़े गैंगस्टर गुरविंदर अफरीदी को इथियोपिया से भारत वापस लाई

चंडीगढ़, (PNL) : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत शुरू किए गए अभियान ‘गैंगस्टरां …

दिवाली से पहले जालंधर रेलवे स्टेशन पर उमड़ी यात्रियों की भीड़, ट्रेन में चढ़ने के लिए मची धक्का-मुक्की

जालंधर , (PNL) : दिवाली और छठ पूजा के त्योहार को अपने परिवार के साथ …

अमेरिका में पकड़ा गया मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हैरी बॉक्सर, लॉरेंस बिश्नोई का है करीबी

न्यूज डेस्क, (PNL) : हरियाणा का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को अमेरिका से गिरफ्तार …

डराने के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग… पंजाब के कैबिनेट मंत्री बोले- केजरीवाल और मान के साथ खड़े हैं हम सब

चंडीगढ़ , (PNL) : आम आदमी पार्टी पंजाब के सीनियर लीडर और कैबिनेट मंत्री हरपाल …

Ghaziabad चौकी धमाके में आतंकी एंगल? तहरीक-उल-मुजाहिदीन ने ली जिम्मेदारी, सोशल मीडिया अकाउंट की जांच जारी

 दिल्ली , (PNL) : दिल्ली से सटे गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र स्थित वसुंधरा पुलिस चौकी …

Jalandhar मकसूदां फ्लाईओवर पर ट्रक और कार की जोरदार टक्कर, एक्टिवा सवार युवती घायल; कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त

जालंधर , (PNL) : मकसूदां फ्लाईओवर पर ट्रक और कार में भीषण सड़क हादसा हो …

दीपावली पर Gupta Motors का धमाकेदार ऑफर! Zelio इलेक्ट्रिक स्कूटर की खरीद पर कैशबैक, शानदार गिफ्ट और फ्री स्पीकर

जालंधर, (PNL) : दीपावली के त्योहार को देखते हुए Gupta Motors EV Mall की ओर से …

Gold Price: डेढ़ लाख रुपये के करीब पहुंचा सोना, पिछले धनतेरस के मुकाबले इतने हजार बढ़ गए दाम

न्यूज डेस्क, (PNL) : त्योहारों का सीजन शुरू होते ही सोने के दाम एक बार …

चंडीगढ़ में अग्निवीरों को भर्ती में 5 साल की छूट:रिजर्व वर्ग को डबल लाभ; पोस्ट खाली रहीं तो पंजाब-हरियाणा के युवाओं को मौका

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ प्रशासन ने मुलाजिम भर्ती नियमों में संशोधन कर एक्स-अग्निवीरों को राहत …

अमृतसर में विदेशी टूरिस्ट से डेढ़ लाख का iPhone छीना: वाघा बॉर्डर गई थी, दोस्त ने वापसी की फ्लाइट टिकट कराई, पढ़ें

अमृतसर, (PNL) : अमृतसर में वाघा बॉर्डर से घूमकर लौट रही विदेशी टूरिस्ट से छीनाझपटी …

लुधियाना में सेफ सिटी कैमरे हुए ‘अनसेफ’:5 दिन में चोरी की 2 वारदातें, बैटरियां-नेटवर्किंग उपकरण उड़ाए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शहर की सुरक्षा के लिए लगाए गए सेफ सिटी कैमरे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!