Wednesday , August 19 2026
Breaking News

अमृतसर पुलिस का बड़ा कदम, पुलिस ने ढूंढे गुम हुए 78 फोन, असल मालिकों को वापस लौटाएंगे, पढ़ें

अमृतसर, (PNL) : पंजाब की अमृतसर पुलिस ने आम लोगों के लिए अच्छा काम किया है। अमृतसर पुलिस 78 लोगों के गुम हुए फोन वापस लौटाएगी। ये फोन अलग अलग जगहों से टेक्निकल टीम की मदद से मिले हैं। अब पुलिस जल्द ही इन्हें इनके असली मालिकों तक पहुंचाएगी। इस दौरान अमृतसर पुलिस कमिश्नर रंजीत सिंह ढिल्लों ने निर्देश भी दिए हैं कि कोई भी दुकानदार बिना असली बिल के ना तो मोबाइल खरीदे और न ही बेचे।

सीपी रंजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि इनमें से कई मोबाइल विदेशों से भी वापस मंगवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि ये मोबाइल कहीं गुम हो गए, किसी ने छीन लिए और बेचे दिए गए थे। जिसके बाद टेक्निकल टीम ने इसे ट्रेस किया और 78 फोन को पुलिस ने पकड़ लिए। पुलिस ने फिलहाल इस मामले में किसी को अरेस्ट नहीं किया है।

कमिश्नर पुलिस ने साइबर क्रीम और फ्रॉड से भी लोगों को सचेत रहने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि अपने फोन पर आने वाले हर ओटीपी पर ध्यान दें। बच्चों ओर बुजुर्ग खास तौर पर ध्यान रखें ताकि उनके पैसे सुरक्षित रह सकें। प्रैस वार्ता में डीसीपी इनवेस्टिगेशन हरप्रीत सिंह मंढेर के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!