Monday , August 17 2026
Breaking News

‘पर दबदा कित्थे आ’…गीत से चर्चित हुए पंजाबी सिंगर R Nait को मिली मारने की धमकी, एक करोड़ रुपए की फिरौती मांगी

चंडीगढ़, (PNL) : ‘तेरे यार नूं दबण नू फिरदे सी, पर दबदा कित्थे आ’…फेम पंजाबी सिंगर R Nait को धमकी भरा कॉल आया है और करीब एक करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई है। आर नेट को पिछले काफी समय से ऐसी कॉल्स आ रही थी। इसे लेकर आर नेट की टीम द्वारा पंजाब पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस ने उक्त फोन नंबरों की जांच शुरू कर दी है।

पंजाबी गायक आर नेट के मैनेजर रजिंदर पाल सिंह द्वारा दी गई शिकायत में कहा गया है कि उन्हें कई बार विदेशी नंबरों से फोन कॉल्स आ रहे हैं। कुछ रिकॉर्डिंग्स भी भेजी गई है। जिसमें वह फिरौती मांगने रहे हैं। फिरौती का पैसा न देने पर जान को खतरा बताया गया है।

हालांकि पुलिस को दी गई शिकायत में किसी भी गैंगस्टर का नाम नहीं लिया गया है। मगर एक मीडिया ग्रुप से बातचीत में आर नेट के मैनेजर ने लॉरेंस और रिंदा के नाम पर धमकी मिलने की बात कही है। आरोपियों ने फिरौती करीब एक करोड़ रुपए की मांगी है। शिकायत मिलने के बाद पंजाब पुलिस ने मामले में तेजी से जांच शुरू कर दी है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष दीपक बाली ने आई.एस. बिंद्रा स्टेडियम, मोहाली में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया

मोहाली, (PNL) : पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (PCA) ने शुक्रवार को आई.एस. बिंद्रा PCA स्टेडियम, मोहाली …

जालंधर के अलास्का चौक के पास भीषण हादसा, बस ने डिलीवरी बॉय को कुचल दिया, मौके पर ही उसकी मौत हो गई

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के अलास्का चौक के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना घटी, जहां …

स्वतंत्रता दिवस समारोह में देशभक्ति के रंग में रंगा मॉडल टाउन, समाजसेवा का दिया संदेश, भंगड़ा व योग सत्र ने बांधा समय

जालंधर, (PNL) : मॉडल टाउन शॉपकीपर वेलफेयर एसोसिएशन (रजि.) और दा जालंधर मॉडल टाउन सोसाइटी, …

सोनिया गांधी पर वंदे मातरम् रोकने का आरोप, कांग्रेस की सफाई- ये गलत, नए कानून के मुताबिक गाया गया

नई दिल्ली, (PNL) :स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में तिरंगा फहराया …

लुधियाना में एक महिला से मोबाइल फोन छीनने के आरोप में 3 बाइक सवार गिरफ्तार, लोगों ने उनकी पिटाई की

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में लुटेरों और चोरों का दुस्साहस इतना बढ़ गया है …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!