Tuesday , September 8 2026
Breaking News

आतिशी होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, केजरीवाल के प्रस्ताव पर सभी विधायकों ने सहमति जताई, दिल्ली की तीसरी महिला सीएम होंगी

नई दिल्ली, (PNL) : दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री आतिशी होंगी. सीएम अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी (आप) विधायक दल की बैठक में उनके नाम का प्रस्ताव रखा. इसपर विधायकों ने सहमति जताई. आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला सीएम होंगी. इससे पहले दिवंगत सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं.

इससे पहले आम आदमी पार्टी (आप) की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (PAC) के नेताओं ने दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री के तौर पर आतिशी का नाम सुझाया था. पीएसी की सोमवार (16 सितंबर) को बैठक हुई थी.

अरविंद केजरीवाल ने रविवार (15 सितंबर) को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया था. इसके बाद आज वो शाम में उप-राज्यपाल विनय सक्सेना से मुलाकात करेंगे और अपना इस्तीफा सौंप देंगे.

दिल्ली आबकारी नीति मामले में अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को ईडी ने गिरफ्तार किया था. इसके बाद उन्हें सीबीआई ने गिरफ्तार किया. सीबीआई के मामले में उन्हें 13 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली. उन्हें ईडी के मामले में पहले ही जमानत मिल चुकी थी. वो 13 सितंबर को ही तिहाड़ जेल से बाहर आए.

सीएम केजरीवाल ने क्यों लिया फैसला?

इसके बाद उन्होंने रविवार को आप कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए इस्तीफा देना का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि मैं अग्निपरीक्षा देना चाहता हूं. उन्होंने कहा था, ”जब तक लोग उन्हें ईमानदारी का प्रमाणपत्र नहीं दे देते, तब तक वह मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे.” साथ ही उन्होंने नवबर में महाराष्ट्र के साथ चुनाव कराने की अपील की.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!