जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन के खिलाफ पंजाबभर में हड़ताल, राज्य के सभी दफ्तरों में नहीं हुआ काम
Punjab News Live -PNL
September 17, 2024
चंडीगढ़, ताजा खबर, पंजाब, होम
चंडीगढ़, (PNL) : इंप्रूवमेंट ट्रस्ट जालंधर के चेयरमैन जगतार सिंह संघेड़ा के खिलाफ पंजाबभर के ट्रस्ट दफ्तरों में आज हड़ताल की गई।

राज्य के किसी भी ट्रस्ट दफ्तर में आज काम नहीं हुआ। उनका कहना था कि जालंधर ट्रस्ट के चेयरमैन ने बिना दफ्तरी जांच किए मुलाजिमों पर पुलिस केस दर्ज करवा दिया, जो सरासर गलत है।

इसी के चलते वह आज हड़ताल पर है। अगर मुलाजिमों पर दर्ज केस रद्द नहीं हुआ तो वह दोबारा हड़ताल करेंगे।