Tuesday , September 29 2026
Breaking News

पंजाबी सिंगर Gippy Grewal को धमकी भरी कॉल, खुद को Goldy Brar बताकर कहा—मैसेज इग्नोर न करें, वरना अंजाम गंभीर होगा

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के नाम से धमकी भारी कॉल आई है। इसका ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें कॉल करने वाले ने कहा कि हां गिप्पी गोल्डी बराड़ बोल रहा हूं। गिप्पी मैंने तुम्हें थोड़े दिन पहले भी मैसेज भेजा था। अभी तक तेरा कोई रिप्लाई नहीं आया है।उसने आगे कहा कि मैं पाने ऐले को भी मैसेज छोड़ा था। तुम दोनों से मुझे बात करनी है। तुम दोनों से काम है। वैसे इग्नोर न करो। बहुत बुरी हो जाएगी। मैसेज इग्नोर कर सकते हैं। लेकिन जो गोलियों के ब्रस्ट आने हैं आपकी साइड वह इग्नोर नहीं होंगे। ठीक है। कहीं मोहाली में तेरी फिल्म बनानी पड़ जाए। फिल्मे तू बना रहा है। कहीं तेरी न बनानी पड़ जाए।डीएसपी सिटी-2 हरसिमरन सिंह बल ने कहा कि पुलिस के पास अभी तक इस मामले में कोई शिकायत नहीं आई है। अगर शिकायत आती है, तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

कनाडा में घर पर हुई थी फायरिंग गिप्पी ग्रेवाल कनाडा में वैंकूवर के व्हाइट रॉक इलाके में रहते हैं। पिछले साल 25 नवंबर को इनके घर पर फायरिंग भी हो चुकी है। इसकी जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली थी। लॉरेंस ने पोस्ट लिखकर न सिर्फ जिम्मेदारी ली, बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी थी। लॉरेंस ने लिखा था, ‘हां जी सत श्री अकाल, राम राम सबनू। वैंकूवर व्हाइट रॉक एरिया में गिप्पी ग्रेवाल के बंगले पर फायरिंग लॉरेंस गैंग ने करवाई है। सलमान खान को बहुत भाई-भाई करता है तू, बोल अब बताए तुझे तेरा भाई। सलमान को भी वहम है कि दाउद उसकी मदद करेगा। कोई नहीं बचा सकता तुम्हें हमसे।’

2018 में भी मिली थी धमकी गिप्पी ग्रेवाल को सबसे पहले 2018 में जान से मारने की धमकी मिली थी। यह धमकी गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह दहान उर्फ दिलप्रीत बाबा और उनके साथी सुखप्रीत सिंह उर्फ बुड्‌ढा ने दी थी। 31 मई 2018 को फोन पर रंगदारी के लिए धमकी आई, जिसमें कहा गया कि पैसे न दिए तो अमर सिंह चमकीला जैसी मौत होगी। गिप्पी ने मोहाली पुलिस को शिकायत दी। इस पर FIR दर्ज की गई। दिसंबर 2024 में मोहाली कोर्ट ने दोनों गैंगस्टर्स को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया।

इस साल इन कलाकारों व कारोबारियों को धमकियां

  • जनवरी 2026 में पंजाबी सिंगर बी प्राक को धमकी दी। लॉरेंस गैंग से जुड़े लोगों ने उनसे ₹10 करोड़ की रंगदारी मांगी थी। 17 जनवरी को वॉयस मैसेज और कॉल के जरिए धमकी दी गई थी। बी प्राक ने मोहाली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

  • जनवरी में ही शिरोमणि अकाली दल के मोहाली प्रधान परविंदर सोहाना को धमकी मिली थी। गैंगस्टर पवन शोकीन ने ₹5 करोड़ की रंगदारी मांगी थी। 3 जनवरी को इंटरनेशनल नंबर से वॉट्सएप पर कॉल आई थी।

  • फरवरी में एक्ट्रेस हिमांशी खुराना से गैंगस्टर जीशान अख्तर ने ₹10 करोड़ की रंगदारी मांगी। धमकी ईमेल और मैसेज के जरिए 14 फरवरी को आई। मोहाली पुलिस ने FIR दर्ज की।

  • फरवरी में ही मोहाली के ज्वेलर को धमकी मिली। इसके साथ 27 फरवरी को परमीश वर्मा के मैनेजर और एक व्यापारी को भी लॉरेंस गैंग से एक्सटॉर्शन कॉल्स आईं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा: AAP बोली- भ्रष्टाचार पर सवाल किया था; प्रवेश बोले- मेरे परिवार को गाली दी थी

दिल्ली, (PNL) : आम आदमी पार्टी ने रविवार को X पर एक वीडियो शेयर किया, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!