Tuesday , September 29 2026
Breaking News

जालंधर में पहली बार होगा एशियन हॉक़ी चैंपियनशिप 2026 : नितिन कोहली

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी के जालंधर सेंट्रल हल्का इंचार्ज और हॉकी पंजाब के अध्यक्ष नितिन कोहली ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब में एशियन हॉक़ी चैंपियनशिप/हॉकी एशिया कप आयोजित करने की ऐतिहासिक घोषणा का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह पहला अवसर है जब जालंधर में इस स्तर का अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट आयोजित हो रहा है। भारत में पिछली बार ऐसी प्रतियोगिता 1982 में हुई थी।

नितिन कोहली ने कहा कि यह निर्णय किसी चुनावी वादे का हिस्सा नहीं था, बल्कि जनहित में लिया गया एक दूरदर्शी और सकारात्मक कदम है, जो दिखाता है कि सरकार केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि ठोस कार्य कर रही है।

उन्होंने बताया कि यह पहल खेलों को बढ़ावा देने, युवाओं को स्वस्थ गतिविधियों में जोड़ने और उन्हें नशे से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इसके साथ ही जालंधर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी।

नितिन कोहली ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय मुकाबले जालंधर के बर्ल्टन पार्क खेल केंद्र और मोहाली में आयोजित किए जाएंगे। जालंधर में बड़े स्तर पर विकास कार्य तेजी से चल रहे हैं ताकि सभी सुविधाएं अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप हों।

उन्होंने कहा कि यह आयोजन शहर के लिए कई स्तरों पर लाभकारी होगा। जालंधर लंबे समय से खेल सामग्री उद्योग के लिए प्रसिद्ध रहा है, और इस प्रकार के आयोजन से उद्योग को नई पहचान और प्रोत्साहन मिलेगा।

इसके अलावा, स्थानीय व्यापार, पर्यटन और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, जिससे शहर की अर्थव्यवस्था को सीधा लाभ मिलेगा। युवाओं को अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को देखने और उनसे प्रेरणा लेने का अवसर मिलेगा।

नितिन कोहली ने बताया कि जून 2025 में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा बर्ल्टन पार्क खेल केंद्र की आधारशिला रखी गई थी, जिससे लगभग 17 वर्षों से लंबित परियोजना को नई गति मिली। उस समय इसे एक वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था।

उन्होंने कहा कि परियोजना पर कार्य तेज गति से चल रहा है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर का हॉकी स्टेडियम निर्माण सर्वोच्च प्राथमिकता पर है और इसे पहले पूरा किया जाएगा, जबकि अन्य विकास कार्य समानांतर रूप से जारी रहेंगे।

एशियन चैंपियनशिप की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि यह टूर्नामेंट अक्टूबर से नवंबर के बीच होगा, जिसमें एशियन गेम्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टॉप 6 टीमें भाग लेंगी। यह प्रतियोगिता एशियन गेम्स के समापन के बाद आयोजित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट की ओपनिंग और क्लोजिंग सेरेमनी मोहाली में होगी, जबकि अन्य सभी मुकाबले जालंधर में खेले जाएंगे।

नितिन कोहली ने कहा कि बर्ल्टन पार्क में प्रैक्टिस फील्ड लगभग तैयार है और मार्च-अप्रैल तक पूरी हो जाएगी। स्टेडियम की लाइटिंग के लिए 4-5 करोड़ रुपये की मंजूरी मिल चुकी है, जिससे रोशनी की समस्या दूर हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि जालंधर और मोहाली के स्टेडियम अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप अपग्रेड किए जा रहे हैं, और इस टूर्नामेंट का लाइव टेलिकॉस्ट भी किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि स्पोर्ट्स हब का नामकरण विचाराधीन है और इसे पुराने महान खिलाड़ियों की स्मृति में समर्पित किया जा सकता है। इसके अलावा, स्टेडियम में 20 कमरे पीसीए मॉडल के अनुसार बनाए जाएंगे। अंत में नितिन कोहली ने विश्वास जताया कि यह आयोजन जालंधर को देश का प्रमुख हॉकी केंद्र बनाएगा और पंजाब की समृद्ध खेल परंपरा को और मजबूत करेगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा: AAP बोली- भ्रष्टाचार पर सवाल किया था; प्रवेश बोले- मेरे परिवार को गाली दी थी

दिल्ली, (PNL) : आम आदमी पार्टी ने रविवार को X पर एक वीडियो शेयर किया, …

पंजाब में अफीम की खेती को कानूनी दायरे में लाएंगे, राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी का ऐलान

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी ने रविवार को …

बेअदबी कानून में प्रस्तावित संशोधनों की समीक्षा: CM मान से मिलने पहुंची 7 सदस्यीय कमेटी, अकाल तख्त की कमेटी से तालमेल पर होगा मंथन

चंडीगढ़, (PNL) : ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट-2026’ को लेकर पंजाब …

LPU में छात्रा से रेप के दावे पर बवाल:स्टूडेंट्स ने कैंपस में आग लगाई, एंट्री गेट तोड़ने की कोशिश; दिल्ली-अमृतसर हाईवे जाम

फगवाड़ा, (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में शनिवार रात शुरू …

‘मान दे मुनाफे’ मुहिम के तहत जालंधर नॉर्थ में घर-घर पहुंचे हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी की ‘मान दे मुनाफे’ जनसंपर्क मुहिम के तहत जालंधर …

पंजाब पुलिस का इंस्पेक्टर ही निकला नशा तस्कर, 3.50 किलो हैरोईन के साथ गिरफ्तार, पढ़ें हैरान करने वाले खुलासे

फिरोजपुर, (PNL) : पंजाब पुलिस के काउंटर इंटेलिजेंस विंग में तैनात एक इंस्पेक्टर को फिरोजपुर …

जालंधर में पुलिस कार्रवाई से नाराज निहंगों का धरना:थाने के बाहर सिमरन किया, गुरुद्वारे में कूड़े को लेकर विवाद; बुजुर्ग महिला हुई थी घायल

जालंधर , (PNL) : जालंधर में गुरुद्वारा कलगीधर साहिब के बाहर कूड़ा फेंकने को लेकर विवाद …

अमृतसर में मुठभेड़ से पहले लाउडस्पीकर से दी चेतावनी:नहीं माने तो हुई फायरिंग, 3 शूटर पैर में गोली लगने से घायल; 5 पिस्तौल बरामद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में शुक्रवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो …

जालंधर में हाई स्पीड स्विफ्ट ने बाइक को टक्कर मारी:डिलीवरी बॉय गंभीर घायल, नशे की हालत में था ड्राइवर; लोगों ने पकड़ा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने मोटरसाइकिल सवार डिलीवरी बॉय को …

गुलाब सिद्धू के घर फायरिंग केस में बड़ी गिरफ्तारी, सिद्धू मूसेवाला के पूर्व मैनेजर के पिता सौदागर सिंह गिरफ्तार

लुधियाना, (PNL): पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू के पैतृक घर पर हुई फायरिंग के मामले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!