Warning: opendir(/home/j50hdn97w0wq/public_html/wp-content/mu-plugins): Failed to open directory: Permission denied in /home/j50hdn97w0wq/public_html/wp-includes/load.php on line 981
जालंधर के थाना भार्गव कैंप के एसएचओ लाइन हाजिर, इन आरोपों के कारण हटाए गए, पढ़ें - punjabnewslive
Saturday , June 20 2026

जालंधर के थाना भार्गव कैंप के एसएचओ लाइन हाजिर, इन आरोपों के कारण हटाए गए, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : थाना भार्गव कैंप के एसएचओ हरदेव सिंह पर एक्शन लिया गया है। एसएचओ हरदेव सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक दो दिन पहले धार्मिक स्थल पीर दरगाह पर प्रधानगी को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान महिला पार्षद के पति ने थाना प्रभारी पर कार्रवाई ना करने के आरोप लगाए थे। उनका आरोप था कि थाना प्रभारी मौके पर मौजूद था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की थी। वहीं इंसाफ ना मिलने को लेकर पार्षद सहित इलाका निवासियों ने थाने बाहर प्रदर्शन किया था। उसी के चलते एसएचओ को थाने से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया गया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में हथियारों का जखीरा बरामद:एक भारतीय नागरिक हिरासत में, AK-47 और 368 कारतूस मिले; बॉर्डर एरिया में सुरक्षा बढ़ी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के अजनाला क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने बड़ी कार्रवाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!