Tuesday , September 29 2026
Breaking News

चंडीगढ- घोटाले की रकम से खरीदी लग्जरी गाड़ियां:इनमें ₹4.30 करोड़ की मर्सिडीज जी-वैगन, रेंज रोवर, BYD सील शामिल, पुलिस ने जब्त कीं

चंडीगढ़  , (PNL) :  चंडीगढ़ नगर निगम में ₹200 करोड़ के स्मार्ट सिटी घोटाले में नए खुलासे हुए हैं। घोटाला करने वाले आरोपियों ने इनसे लग्जरी गाड़ियां खरीदीं। जिनमें मर्सिडीज की जी-वैगन, रेंज रोवर और BYD सील शामिल हैं। इसका खुलासा तब हुआ, जब घोटाले की जांच के दौरान पता चला कि ये गाड़ियां भी करप्शन की रकम से ही खरीदी गई थी। इसके बाद पुलिस ने इन गाड़ियों को कब्जे ले लिया है। यह तीनों गाड़ियां चंडीगढ़ पुलिस के सेक्टर-17 स्थित इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (EOW) के थाने में खड़ी हैं। यह मामला जांच के लिए अब CBI को ट्रांसफर हो चुका है। हालांकि गाड़ियों को अभी थाने में ही रखा गया है। जिनका खुलासा अब हुआ है।

  • पुलिस के मुताबिक चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलॉजी प्रमोशन सोसायटी (क्रेस्ट) के प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुखविंदर सिंह अबरोल को लग्जरी गाड़ियों का कुछ ज्यादा ही शौक था। पुलिस को अबरोल के कब्जे से मर्सिडीज-बेंज एएमजी जी-63 लग्जरी गाड़ी मिली। जिसकी कीमत ₹4.30 करोड़ रुपए है। खास बात ये है कि इस मॉडल की मर्सिडीज ने पूरे देश में सिर्फ 30 ही कारें बनाई थी। इसके अलावा अबरोल के पास BYD सील इलेक्ट्रिक कार भी मिली, जिसकी शुरुआती कीमत करीब 40 लाख रुपए है।

  • पुलिस को रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी कार भी मिली है। यह होटल कारोबारी विक्रम वाधवा की बताई जा रही है, जो इसी घोटाले के केस में जेल में बंद है। जांच एजेंसियों का कहना है कि वाधवा और IDFC फर्स्ट बैंक के कुछ कर्मचारियों-अधिकारियों ने मिलकर क्रेस्ट और स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में करीब 200 करोड़ रुपए का घोटाला किया था।

CBI इन्हें अहम सबूत मान रही CBI के सूत्रों के मुताबिक बरामद की गईं गाड़ियां भ्रष्टाचार की रकम से खरीदी गई थीं। इसी वजह से इन्हें केस की अहम प्रॉपर्टी माना जा रहा है और फिलहाल रिलीज करने का कोई फैसला नहीं लिया गया है। जांच एजेंसियों का मानना है कि आय से अधिक संपत्ति और मनी लॉन्ड्रिंग की जांच में ये वाहन अहम भूमिका निभाएंगे।

जानिए, कैसे किया था पूरा घोटाला:- CBI सूत्रों के मुताबिक स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के लिए आई ग्रांट की रकम IDFC फर्स्ट बैंक में FD के रूप में जमा थी। प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद यह रकम नगर निगम को ट्रांसफर होनी थी। मगर, उससे पहले ही यह रकम रियल एस्टेट कारोबार में निवेश कर दिया गया। इसके लिए आरोपियों ने फर्जी FD रसीदें तैयार कर सरकारी रिकॉर्ड में हेरफेर की। इसी तरह क्रेस्ट में भी सरकारी फंड का दुरुपयोग किया गया। अधिकारियों पर आरोप है कि उन्होंने बैंक के कर्मचारियों से मिलीभगत कर जाली कंपनियां बनाईं। फिर इस सरकारी रकम को अलग-अलग जगह इन्वेस्ट कर दिया।

घोटाले में अब तक ये आरोपी पकड़े जा चुके पुलिस के मुताबिक इस मामले में अब तक स्मार्ट सिटी की पूर्व चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर नलिनी मलिक, क्रेस्ट के प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुखविंदर सिंह अबरोल, साहिल कुक्कड़, पूर्व बैंक मैनेजर अभय कुमार, बैंक ऑथोराइजर सीमा धीमान और कारोबारी विक्रम वाधवा को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके अलावा अभिषेक सिंगला, स्वाति सिंगला, रिभव ऋषि, अंकुर और हरियाणा पावर जेनरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड के डायरेक्टर फाइनेंस अमित दिवान की भी गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं नगर निगम का अकाउंटेंट अनुभव मिश्रा अभी भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा: AAP बोली- भ्रष्टाचार पर सवाल किया था; प्रवेश बोले- मेरे परिवार को गाली दी थी

दिल्ली, (PNL) : आम आदमी पार्टी ने रविवार को X पर एक वीडियो शेयर किया, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!