Wednesday , September 9 2026
Breaking News

बड़ी खबर : जालंधर के इस थाने का SHO और ASI सस्पेंड, थाने में ही गंदा काम करने के लिए कर रहे थे मजबूर, पढ़ें पूरा मामला

जालंधर, (PNL) : अनुसूचित जाति के युवकों को थाने में बुलाकर उन्हें धमकाने और एक-दूसरे के साथ गलत काम करवाने के आरोप में एसएसपी देहाती हरविंदर सिंह विर्क ने मेहतपुर थाने के एसएचओ लखबीर सिंह और एएसआई धरमिंदर सिंह को सस्पेंड कर दिया है। दोनों को तुरंत प्रभाव से पुलिस लाइन में हाजिर होने को कहा गया है।

नगर पंचायत मेहतपुर के सदस्यों ने डीएसपी शाहकोट को लिखित शिकायत देकर बताया कि मेहतपुर थाने में एसएचओ की मौजूदगी में दलित समुदाय के बच्चों को धमकाया गया और एक-दूसरे के साथ गंदी हरकतें करने को कहा गया था। जब ये मामला लोगों तक पहुंचा तो लोग विरोध करते हुए मेहतपुर थाने पर एकत्रित होकर धरना पर बैठ गए।

तब मौके पर पहुंचे डीएसपी ओंकार सिंह बराड़ ने किसी तरह मामला शांत करवाया और परिवार वालों को मामले में जल्द उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद मामले में पारिवारिक सदस्यों द्वारा धरना खत्म किया गया। अब एसएसपी ने दोनों को सस्पेंड कर दिया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!