Wednesday , September 9 2026
Breaking News

नवजोत सिंह सिद्धू ने शुरू की नई पारी, सबकुछ छोड़कर अब करेंगे ये काम, प्रैस वार्ता में किया ऐलान, पढ़ें

अमृतसर, (PNL) : पंजाब के अमृतसर से संबंध रखने वाले भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने एक नई शुरुआत का ऐलान किया है। पूर्व क्रिकेटर अब अपना यूट्यूब चैनल चलाएंगे और लोगों के सामने कंटेंट पेश करेंगे। चैनल का नाम नवजोत सिद्धू ऑफिशियल होगा। इसे लेकर नवजोत सिंह सिद्धू ने आज यानी बुधवार को अमृतसर में स्थित अपने घर पर प्रेसवार्ता की और इस बारे में जानकारी साझा की।

सिद्धू बोले- मेरा जीवन इंद्रधनुष, जिसे में चैनल पर शेयर करूंगा

नवजोत सिंह सिद्धू कहा- रोजाना मैं बचपन से लेकर आज तक सुबह उठते ही अरदास करता हूं। यह मेरे माता पिता ने सिखाया था। जिसमें मैं कहता हूं कि हे प्रभु, मुझे सद्भावना का साधन बनाओ, अगर मैं किसी का भला करूंगा तो मुझे खुशी होगी। कोई शॉर्टकट नहीं है, मैंने बहुत संघर्ष किया है।

नवजोत सिंह सिद्धू ने आगे कहा- पूरा विश्व मेरा परिवार है, सभी मानव जाति मेरे भाई हैं, खुशियां फैलाना और भलाई करना मेरा धर्म है। इस जगह का नाम नवजोत सिंह ऑफिशियल है। मेरे जीवन के पहलू हैं, एक इंद्रधनुष है, मैं इसे अपने यूट्यूब चैनल- नवजोत सिंह ऑफिशियल पर साझा करूंगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!