Warning: opendir(/home/j50hdn97w0wq/public_html/wp-content/mu-plugins): Failed to open directory: Permission denied in /home/j50hdn97w0wq/public_html/wp-includes/load.php on line 981 सोशल मीडिया पर वायरल हुए पंजाब बंद के पोस्टर की क्या है सच्चाई, जानें 30 अप्रैल को बंद होगा या नहीं - punjabnewslive
चंडीगढ़, (PNL) : पहलगाम में आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए 30 अप्रैल को पंजाब बंद के आह्वान को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्टर वायरल हो रहा है। जिसमें सभी धार्मिक व व्यापारिक संगठनों के आह्वान पर 30 अप्रैल को पंजाब बंद का आह्वान किया गया है। इस कथित पोस्टर में पंजाब की सभी औद्योगिक इकाइयों, दुकानों, कारखानों, निजी स्कूलों, निजी संस्थानों, निजी ट्रांसपोर्टरों से बुधवार 30 अप्रैल को बंद में सहयोग करने की अपील की गई है।
यहां हम आपको स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि फिलहाल किसी भी धार्मिक, सामाजिक या राजनीतिक संगठन ने 30 अप्रैल को पंजाब बंद का आह्वान नहीं किया है। इस पोस्टर के वायरल होने के बाद लोगों में लगातार भ्रम की स्थिति बनी हुई है कि हो सकता है कि 30 अप्रैल को पंजाब बंद रहे, लेकिन इस कथित पोस्टर पर न तो किसी संगठन का नाम है और न ही कोई संपर्क नंबर है, इसलिए 30 अप्रैल को पंजाब पूरी तरह खुला रहेगा।