‘मेरी रसोई योजना’ के अंतर्गत वार्ड नंबर 53 में कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने बांटी किट्टे
Punjab News Live -PNL
July 12, 2026
जालंधर, ताजा खबर, पंजाब, होम
जालंधर, (PNL) : पंजाब सरकार की जनहितकारी “मेरी रसोई योजना” के अंतर्गत वार्ड नंबर 53 में जरूरतमंद एवं उपयुक्त लोगों को किट्टे वितरित की गई। इस अवसर पर पंजाब के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर अपने हाथों से लोगों को किट्टे बांटी तथा लोगों का हालचाल भी जाना।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि राज्य की भगवंत मान सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों तक सम्मानपूर्वक भोजन पहुंचाना एक नेक सेवा है और “मेरी रसोई योजना” इसी उद्देश्य को साकार कर रही है। उन्होंने समाजसेवियों से भी ऐसे सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के आयोजन में वार्ड इंचार्ज कमल लोच, प्रिंस कुमार, मुकेश दत्ता तथा बाई जी कुटिया वाले की विशेष भूमिका रही। सभी ने कैबिनेट मंत्री का स्वागत करते हुए क्षेत्र के लोगों के लिए निरंतर जनसेवा करने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। लोगों ने पंजाब सरकार की “मेरी रसोई योजना” की सराहना की।