Monday , November 2 2026
Breaking News

स्टेज पर कूदा फैन तो चिल्लाईं सिंगर सुनंदा शर्मा:सुरक्षाकर्मियों ने पकड़कर नीचे फेंका; गाजियाबाद के बाद जयपुर में सुरक्षा चूक

न्यूज डेस्क, (PNL) : फेमस सिंगर सुनंदा शर्मा की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। जयपुर में लाइव परफॉर्मेंस के दौरान एक फैन स्टेज पर चढ़ गया। उसे देखकर सुनंदा घबरा गईं और चिल्लाते हुए तुरंत पीछे हट गईं।इसके बाद सिक्योरिटी ने तुरंत युवक को काबू किया और घसीटते हुए स्टेज से नीचे उतारा। इससे पहले भी गाजियाबाद में सुनंदा शर्मा के साथ ऐसा ही वाकया हो चुका है। इस मामले को लेकर फिलहाल सिंगर की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है।

जयपुर के कॉलेज में था सुनंदा का लाइव शो सुनंदा शर्मा को जयपुर के आनंद इंटरनेशनल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में बुलाया गया था। 31 अक्टूबर को वह कॉलेज कैंपस में एकोना-2026 नाम के इंटर-कॉलेजिएट टेक्नो-कल्चरल फेस्ट में शामिल हुईं। रात करीब साढ़े 8 बजे सुनंदा स्टेज पर परफॉर्म कर रही थीं। इसी दौरान एक फैन स्टेज पर चढ़ गया।सुरक्षाकर्मियों ने पीटा तो सुनंदा बोलीं- इट्स ओके सुनंदा की सुरक्षा में चूक से जुड़ा 23 सेकेंड का वीडियो सामने आया है, जिसमें सिंगर स्टेज पर परफॉर्म कर रही हैं। वह गाते हुए स्टेज पर फैंस की तरफ बढ़ती हैं। तभी सामने से एक फैन स्टेज पर आ जाता है और सुनंदा के पैर छूने की कोशिश करता है।

‘इट्स ओके-इट्स ओके’ बोली सिंगर उसे देखकर सुनंदा चिल्लाते हुए पीछे हट जाती हैं, जिससे फैन सिंगर को नहीं छू पाता। इतनी देर में सिक्योरिटी तुरंत सुनंदा को कवर कर फैन को दबोच लेती है। इसके बाद सुरक्षाकर्मी उसे घसीटते हुए स्टेज से नीचे ले जाने लगते हैं। इस दौरान सुनंदा उन्हें रोकने के लिए ‘इट्स ओके-इट्स ओके’ बोलती हुई नजर आती हैं। फिर सुनंदा स्टेज के पीछे चली जाती हैं।

गाजियाबाद में भी ऐसी ही घटना हो चुकी इससे पहले अप्रैल 2026 में भी सुनंदा के साथ ऐसी ही घटना हो चुकी है। तब उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित RKGIT (राज कुमार गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी) कॉलेज में सुनंदा का लाइव कॉन्सर्ट चल रहा था। वहां भी परफॉर्मेंस के बीच एक कॉलेज छात्र अचानक स्टेज पर कूद गया और तेजी से आकर सुनंदा के पैर छूने लगा।

डर के मारे स्टेज छोड़कर चली गईं अचानक हुए इस स्टेज इन्वेजन से सुनंदा इतनी घबरा गई थीं कि उन्होंने तुरंत गाना बंद कर दिया और डर के मारे स्टेज छोड़कर चली गईं। छात्रों की काफी रिक्वेस्ट के बावजूद सुनंदा ने पूरा शो बीच में ही कैंसिल कर दिया था। उस वक्त गाजियाबाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए छात्र को हिरासत में ले लिया था।सुनंदा ने फैन का बचाव किया था फैन की गिरफ्तारी के बाद सुनंदा ने वीडियो जारी कर कहा था कि कई बार किसी के प्यार जताने का तरीका गलत हो जाता है लेकिन उसकी नीयत गलत नहीं थी। सुनंदा ने बड़ा दिल दिखाते हुए उस फैन को माफ कर दिया था।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में अधिकारियों के भरोसे टला किसानों का प्रदर्शन:अफसरों ने मांगी मंडियों की सूची, किसान बोले-खरीद नहीं हुई तो फिर आंदोलन करेंगे

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में सरकारी खरीद मंडियां बंद होने के विरोध में भारतीय किसान …

जालंधर में आज भारत-दक्षिण कोरिया के बीच महामुकाबला:सुरजीत हॉकी स्टेडियम में होंगे 3 मैच; चीन-बांग्लादेश की टीमें भी आमने-सामने होंगी

जालंधर , (PNL) : जालंधर में हीरो एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी सोमवार का दिन बेहद रोमांचक …

चंडीगढ़ प्रशासक ने पंजाब सरकार-पुलिस की तारीफ की:कटारिया बोले-अपराधी पकड़ने में मदद की; दो जगह मर्डर से पीड़ा पहुंची

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया ने पंजाब सरकार और पुलिस की तारीफ …

नूरमहल में तस्करों का मीडिया कर्मी पर हमला, टांग तोड़ी:हाथ-सिर पर लगी चोटें; स्कूटी तोड़ी-मोबाइल जलाया, FIR दर्ज

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नूरमहल में नशा तस्करों ने मीडिया कर्मी पर जानलेवा हमला …

लुधियाना में अकाउंटेंट ने किया सुसाइड:चुन्नी से कमरे में फंदा लगाया; पिता बोले-फैक्ट्री मालिक ने किया प्रताड़ित

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के फोकल पॉइंट फेज-2 स्थित एक फैक्ट्री में काम करने वाले …

जालंधर के लांबड़ा में कैटरिंग कर्मी से लूट:बदमाशों ने तेजधार हथियार से हमला किया; 5 हजार कैश और मोबाइल लूटा

जालंधर , (PNL) : जालंधर के लांबड़ा इलाके में देर रात घर लौट रहे कैटरिंग कर्मचारी …

पंजाब में AAP को एक और झटका! जौड़ामाजरा और पठानमाजरा के बाद अब इस MLA ने दिया इस्तीफा

अमृतसर, (PNL) : पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को एक और …

जालंधर 9 पुलिस अधिकारियों को सम्मानित कर दी भावभीनी विदाई

  जालंधर , ( PNL ) : कमिश्नरेट पुलिस की ओर से विभाग में लंबे …

सड़कों का बढ़ा बजट, नशे के खिलाफ 35 स्पेशल कोर्ट… पंजाब कैबिनेट के बड़े फैसले

चंडीगढ़ , (PNL) :चंडीगढ़ में पंजाब सीएम आवास पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान …

फिरोजपुर में तीन बच्चियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मुंह से निकल रहा था झाग, इलाके में दहशत का माहौल

फिरोजपुर , (PNL) : पंजाब के फिरोजपुर जिले स्थित गांव मोहरे वाला से एक बेहद …

पंजाब में 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होते ही AAP में बगावत, 2 विधायकों ने छोड़ी पार्टी

पटियाला, (PNL) : आम आदमी पार्टी (AAP) ने शनिवार (31 अक्टूबर 2026) को आगामी पंजाब …

जालंधर में भीषण सड़क दुर्घटना, दो दोस्तों की मौत; वे जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे थे

जालंधर ,(PNL) : जालंधर में कल देर रात एक दुखद सड़क दुर्घटना में दो युवकों की …

रचनात्मकता और मासूमियत का संगम: ‘द क्रिएटिव बीज़’ ने किडप्रेन्योर कार्यक्रम में नवीन उत्पादों से सबका दिल जीता

चंडीगढ़, (PNL) : छोटी उम्र से ही बच्चों में उद्यमी भावना पैदा करने के उद्देश्य …

मोहाली स्टेडियम तैयार : “एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल और फाइनल की मेजबानी के लिए सभी इंतजाम पूरे हैं”: नितिन कोहली

मोहाली, (PNL) : हॉकी पंजाब के अध्यक्ष एवं हॉकी इंडिया के उपाध्यक्ष नितिन कोहली ने …

जालंधर : उद्योगपतियों की समस्याओं का प्राथमिकता से होगा समाधान, औद्योगिक विकास को मिलेगी गति: मेयर विनीत धीर

जालंधर, (PNL) : शहर के मेयर एवं हलका नॉर्थ के इंचार्ज विनीत धीर ने रबर फुटवियर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!