Sunday , December 7 2025
Breaking News

बड़ी खबर : पंजाब सरकार ने मंत्रिमंडल में किया बदलाव, इन मंत्रियों के विभाग बदले, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब सरकार ने अपने कैबिनेट मंत्रियों के महकमों में फेरबदल किया गया है। लुधियाना उपचुनाव में बड़ी जीत हासिल करने वाले संजीव अरोड़ा को बिजली मंत्री बनाया गया है। इससे पहले संजीव अरोड़ा को उद्योग मंत्री का कार्यभार दिया गया था, जिसके साथ-साथ अब उन्हें बिजली विभाग की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

हालांकि अभी यह विभाग हरभजन सिंह ई.टी.ओ. के पास था, लेकिन अब हरभजन सिंह ई.टी.ओ. से यह विभाग वापस लेकर संजीव अरोड़ा को दे दिया गया है। उनके पास सिर्फ पी.डब्ल्यू.डी. विभाग ही रहेगा। इससे पहले हरभजन के पास दो विभाग थे। जिसमें बिजली विभाग व पी.डब्ल्यू.डी. विभाग था। लेकिन अब बिजली विभाग की कमान संजीव अरोड़ा संभालेंगे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

AAP सांसद ने लोकसभा में उठाई बाढ़ पीड़ितों की आवाज़! पंजाब के लिए मांगा तत्काल ₹50,000 करोड़ का पैकेज, BJP सरकार पर किया तीखा हमला-पंजाब के लिए खज़ाने का मुँह बंद क्यों?

चंडीगढ़ , (PNL) : आम आदमी पार्टी (AAP) ने पंजाब में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!