Friday , September 11 2026
Breaking News

भगवंत मान सरकार ने अमेरिका–इज़राइल–ईरान टकराव के दौरान मध्य एशिया और मध्य पूर्व में फंसे पंजाबियों की सहायता हेतु 24×7 हेल्पलाइन जारी : डॉ. रवजोत सिंह

चंडीगढ़, (PNL) : अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच चल रहे टकराव के मद्देनज़र पंजाब सरकार ने मध्य एशियाई देशों और मध्य पूर्व में फंसे पंजाबियों की सहायता के लिए समर्पित 24×7 हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। इस संबंध में पंजाब के एनआरआई मामलों के मंत्री डॉ.रवजोत सिंह ने कहा कि राज्य सरकार समूची स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए है तथा प्रभावित लोगों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए लगातार समन्वय किया जा रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार से भी तत्काल सहयोग की अपील की है ताकि प्रभावित व्यक्तियों की शीघ्र वापसी संभव हो सके।

पंजाब भवन में आज यह घोषणा करते हुए पंजाब के एन. आर. आई. मामलों के मंत्री डॉ.रवजोत सिंह ने कहा, “राज्य सरकार हालात पर लगातार नजर रख रही है और प्रभावित क्षेत्रों से प्राप्त कॉल्स पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।”

उन्होंने भरोसा दिलाया, “हमें मध्य एशिया से लगातार फोन कॉल प्राप्त हो रहे हैं, जिनमें अधिकांश पंजाबी पर्यटक शामिल हैं। पंजाब सरकार विदेशों में फंसे हर पंजाबी के साथ मजबूती से खड़ी है और उनकी सुरक्षित निकासी तथा घर वापसी सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।”

सहायता व्यवस्था की जानकारी देते हुए मंत्री ने बताया कि तत्काल सहायता एवं समन्वय के लिए 0172-2260042, 0172-2260043 (विदेशी नागरिकों के लिए) और 1100 (भारत के निवासियों के लिए) हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। ये हेल्पलाइन 24 घंटे कार्यरत रहेंगी और मार्गदर्शन प्रदान करने, जानकारी एकत्र करने तथा निकासी एवं राहत कार्यों के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करने का कार्य करेंगी।

उन्होंने आगे बताया कि इस संबंध में एडीजीपी एनआरआई विंग आर .के . जायसवाल की अध्यक्षता में एक विशेष समिति का गठन किया गया है, जो स्थिति की निगरानी और समन्वय का कार्य करेगी।

केंद्र और राज्य सरकारों के बीच समन्वय की आवश्यकता पर जोर देते हुए मंत्री ने कहा, “पंजाब सरकार फंसे हुए व्यक्तियों की सुरक्षित निकासी के लिए केंद्र सरकार के साथ शीघ्र बैठक करने की इच्छुक है। हमारा विश्वास है कि आपसी सहयोग से राहत उपायों को तेज किया जा सकता है और संकट में फंसे अपने लोगों को समय पर सहायता दी जा सकती है।”

प्रशासनिक तैयारियों के संबंध में जानकारी देते हुए मंत्री ने कहा कि एनआरआई मामलों का विभाग, गृह विभाग और अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय कर प्रभावित व्यक्तियों का डेटा सक्रिय रूप से एकत्र कर रहा है और उनकी सुरक्षित वापसी के लिए आपात योजनाओं पर कार्य कर रहा है।

पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए डॉ.रवजोत सिंह ने कहा, “विदेशों में बसे पंजाबियों के हितों की रक्षा के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। प्रत्येक पंजाबी की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।” उन्होंने विदेशों में फंसे लोगों के परिवारों से अपील की कि वे शांत रहें और निर्धारित हेल्पलाइन नंबरों के माध्यम से संपर्क बनाए रखें। उन्होंने कहा, “पंजाब सरकार अपने लोगों को सुरक्षित घर वापस लाने के लिए पूर्णतः वचनबद्ध है।”

इस अवसर पर एडीजीपी एनआरआई विंग पंजाब श्री आर.के. जायसवाल, विशेष सचिव एनआरआई मामलों श्रीमती दलजीत कौर, अतिरिक्त सचिव श्री आर.जे.एस. बराड़, उप सचिव गृह श्रीमती मनप्रीत कौर, एआईजी एनआरआई विंग श्री अजिंदर सिंह तथा एनआरआई आयोग के सदस्य श्री कमल गर्ग सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में बाइक सवार युवक को बस ने कुचला:बहन को स्कूल छोड़ने गया था, दो बसों के ओवरटेक में हादसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर के आदमपुर में आज बहन को स्कूल छोड़ने गया भाई बस …

जालंधर में हाई स्पीड ट्राले ने कैंटर को मारी टक्कर:दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, प्रदूषण चेक करवा रहा था ड्राइवर; महज 8 मिनट में पहुंची SSF

जालंधर  , (PNL) : जालंधर में गाड़ी का प्रदूषण चेक करवा रहे एक कैंटर को पीछे …

अमृतसर में ओवरलोड ऑटो में खतरनाक सफर:दरवाजे पर लटका दिखा बच्चा, ड्राइवर बोला- बड़ी गाड़ी खराब थी; CP से कार्रवाई की मांग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्कूल जाने वाले बच्चों से भरे ओवरलोड ऑटो का वीडियो …

जालंधर में हथियार लेकर घर में घुसे हमलावर:जान बचाने के लिए बाथरूम में छिपा युवक, कब्जे और दरवाजे की लकड़ी टूटी

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर तोड़फोड़ की और …

डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा का अपमान, Jalandhar-Hoshiarpur बंद:जाम में एंबुलेंस फंसी, खुले बाजार बंद कराए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में जूतों की माला से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!