Friday , July 10 2026
Breaking News

अमृतसर में कांग्रेस को बड़ा झटका, दो पार्षद हुए AAP में शामिल, हाईकोर्ट में बहुमत साबित करना चुनौती, कांग्रेस ने धांधली का आरोप लगाया

अमृतसर, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर पंजाब के अमृतसर से आ रही है। मेयर पद की दौड़ में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। वार्ड नंबर 79 की पार्षद शिवानी और वार्ड 72 के डॉ. अवतार ने कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी (AAP) जॉइन कर ली। यह मौका चंडीगढ़ में AAP प्रधान अमन अरोड़ा और मेयर मोती भाटिया की मौजूदगी में हुआ।

दरअसल, मेयर चुनाव में विवाद को लेकर कांग्रेस ने हाईकोर्ट में आवेदन दिया था। इसमें आरोप था कि कांग्रेस के पास बहुमत होने के बावजूद AAP ने अधिकारियों के साथ मिलकर मेयर को कुर्सी दिलाई। अब दो पार्षदों के AAP में शामिल होने से कांग्रेस का बहुमत कमजोर होता दिख रहा है और हाईकोर्ट में बहुमत साबित करना भी चुनौतीपूर्ण होगा।

बता दें कि अमृतसर नगर निगम के परिणाम बहुमत न होने से पेचीदा हो गया था। चुनाव नतीजों के बाद कांग्रेस पार्टी के 40, आम आदमी पार्टी के 24, भाजपा के 9, शिअद के 4 और 8 निर्दलीय उम्मीदवार जीते थे। हालांकि कांग्रेस पार्टी के सबसे ज्यादा 40 पार्षद जीते थे। इसके बावजूद 27 जनवरी 2025 को नगर निगम चुनाव में जितेंद्र सिंह मोती भाटिया मेयर, प्रियंका शर्मा सीनियर डिप्टी मेयर और अनीता रानी डिप्टी मेयर घोषित कर दिया

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब के 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट:चंडीगढ़ में बादल छाए रहेंगे; हिमाचल में टूरिस्टों को नदी किनारे न जाने की एडवाइजरी

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब में 7 दिन पहले मानसून की एंट्री हुई थी, लेकिन अब …

मोहाली में निहंग जसदीप समेत 10 पर FIR:गुरुद्वारा सिंह शहीदां के बाहर मारपीट का मामला, कहा था- दोआबी का बंदा है, सबक सिखाओ

मोहाली , (PNL) : पंजाब के मोहाली स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा सिंह शहीदां, सोहाना में करीब 10 …

लुधियाना में थार सवार ने आवारा कुत्ते को कुचला:विरोध करने पर डॉग फीडर्स को दिखाई पिस्टल; आरोपी चंडीगढ़ से आया था ससुराल

लुधियाना, (PNL) : लुधियाना के हैबोवाल इलाके में एक थार चालक ने लापरवाही और तेजी …

कांग्रेस हाईकमान के आगे झुका चन्नी गुट:2 नेता चंडीगढ़ में AICC प्रभारी बघेल से मिलेंगे

चंडीगढ़  , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में बगावती तेवर दिखा रहे पूर्व CM व जालंधर सांसद …

जालंधर में एक्टिवा चुराते युवक को पकड़ा:पुलिस के देरी से पहुंचने पर भड़के लोग, बोले- नशे के कारण हो रही वारदात

जालंधर , (PNL) : जालंधर के कबीर नगर इलाके में उस समय हंगामा हो गया, जब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!