Friday , October 2 2026
Breaking News

UAE में फंसे पंजाबी गायक Ammy Virk समेत कई पंजाबी परिवार, दवाइयों तक के लिए पैसे नहीं; Punjab सरकार से लगाई सहायता की गुहार

न्यूज डेस्क, (PNL) : ईरान और इस्राइल के बीच बढ़ते तनाव का असर अब आम लोगों पर भी पड़ने लगा है। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में कई पंजाबी परिवार फंस गए हैं। इनमें ज्यादातर लोग पर्यटक हैं, जो घूमने के लिए अलग-अलग देशों में गए थे। लेकिन मौजूदा हालात के चलते फ्लाइट्स रद्द कर दी गईं, जिससे वे अपने घर वापस नहीं लौट पा रहे हैं। इनमें पंजाबी गायक Ammy Virk भी शामिल है, जो परिवार समेत वहां फंस गए हैं।

पंजाब सरकार के एनआरआई मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने यूएई में फंसे लोगों से फोन पर बात की। एक परिवार ने उन्हें बताया कि एयरपोर्ट पर उनके साथ करीब 60 से 70 पंजाबी परिवार और भी मौजूद हैं। ये सभी लोग घूमने के लिए गए थे और शनिवार को शारजाह से अमृतसर लौटने वाले थे लेकिन अचानक फ्लाइट्स बंद होने से वे वहीं फंस गए। परिवार ने उन्होंने भारतीय दूतावास से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन नंबर लगातार व्यस्त आ रहा है, जिससे बात नहीं हो पा रही है।

फंसे हुए लोगों ने बताया कि उन्हें एक रात होटल में गुजारनी पड़ी। हालांकि बाद में शनिवार सुबह एक परिचित व्यक्ति के संपर्क में आने के बाद वे उसके घर चले गए। फिलहाल वे लगातार दूतावास और अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं ताकि जल्द से जल्द भारत लौट सकें। इसी बीच बठिंडा का एक दंपती भी दुबई एयरपोर्ट बंद होने के कारण वहां फंसा हुआ है। उन्होंने बताया कि उनके पास अब पैसे खत्म हो चुके हैं और जरूरी दवाइयों की भी कमी है। उन्होंने केंद्र सरकार से जल्द मदद की गुहार लगाई है। इस मामले का एक वीडियो पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने भी सोशल मीडिया पर साझा किया है, जिसमें पीड़ितों ने अपनी परेशानी बताई है। डॉ. रवजोत सिंह ने इस गंभीर स्थिति को देखते हुए विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने मांग की है कि यूएई में फंसे पंजाब के लोगों को सुरक्षित भारत लाने के लिए तुरंत कदम उठाए जाएं। हालात चिंताजनक हैं और इस मुद्दे पर जल्द बैठक बुलाकर ठोस निर्णय लिया जाना चाहिए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

वहीं पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने भी इस मामले पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि मिडिल ईस्ट के कई देशों में हजारों पंजाबी और भारतीय काम करते हैं या घूमने गए हुए हैं। मौजूदा संकट के कारण उन्हें सरकार की मदद की जरूरत है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री से अपील की है कि फंसे हुए लोगों को जल्द सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और भारत वापस लाने की व्यवस्था की जाए।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

LPU चांसलर अशोक मित्तल बोले- पंजाब में डर लग रहा:यहां गैंगस्टरवाद, बिजनेसमैन डरा हुआ; चितकारा-लवली में हिंसा का सेम पैटर्न

जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के मालिक व चांसलर …

पंजाब CM को जापान जाने की नहीं मिली परमिशन:केंद्र ने सुरक्षा का हवाला दिया, एशियन गेम्स का हॉकी मैच देखने जाने वाले थे मान

मोहाली , (PNL) ; पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को एशियन खेलों में भारतीय पुरुष हॉकी …

अमृतसर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की कोशिश, 8 स्टूडेंट सस्पेंड:2025 बैच के सभी छात्र, CCTV जांच का हिस्सा; प्रबंधन ने 5 अक्टूबर को बुलाई मीटिंग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के सरकारी मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में जूनियर एमबीबीएस छात्रों के …

पंजाब में आज महिलाओं के खातों में आएंगे ₹1000:तरनतारन में CM मान तीसरी किस्त करेंगे जारी, ₹9,300 करोड़ के बजट का प्रावधान

अमृतस​र , (PNL) : तरनतारन में पंजाब सरकार की ओर से आज ‘मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार …

खन्ना में कपड़ों के शोरूम में आग, दो मंजिलें जलीं:लाखों का कपड़ा जला, फायर सेफ्टी इंतजाम नहीं; संकरी गली में फंसी फायर ब्रिगेड

लुधियाना , (PNL) : खन्ना के मुख्य बाजार में धोबियों वाली गली स्थित देव कलेक्शन कपड़ों …

राहुल की कॉल के बाद पंजाब अध्यक्ष वड़िंग का इस्तीफा:नए कांग्रेस प्रधान पर खींचतान शुरू, सिंगला फ्रंटरनर, चन्नी-रंधावा दिल्ली पहुंचे

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में चुनाव से पहले नए अध्यक्ष को लेकर खींचतान शुरू …

जालंधर में घर पर ईंट-पत्थरों से हमला:छत पर कुत्तों को लेकर गया था परिवार, पड़ोसी ने की गाली-गलौज; दरवाजा बंद कर बचाई जान

जालंधर , (PNL) : जालंधर के कांशी नगर इलाके में एक घर पर जानलेवा हमला कर …

‘बाप-बेटे ने मिलकर जालंधर नार्थ हलके को ‘नर्क’ बना दिया है’, वनीत धीर का अवतार हैनरी और बावा हैनरी पर बड़ा आरोप, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में विकास कार्यों को लेकर कांग्रेस की ओर …

बड़ी खबर : पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने की इस्तीफे की पेशकश, नए नाम का ऐलान जल्द

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब कांग्रेस से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। …

दुबई से तेलअवीव जा रही फ्लाइट डायवर्ट, पायलट ने भेजा हाइजैक का सिग्नल

न्यूज डेस्क, (PNL) : दुबई से तेल अवीव जा रहे फ्लाईदुबई के एक विमान में …

लुधियाना में ₹1.48 करोड़ के लेन-देन में धोखाधड़ी:50 कोरे कागजों पर साइन करवाए, 8000 गज का प्लॉट हड़पा; 6 पर FIR

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में ब्याज पर लिए 1 करोड़ 48 लाख के लेन-देन को …

चंडीगढ़ PGI में स्वाइन फ्लू के 170 केस:H3N2 और इन्फ्लूएंजा-B के मरीज, इनमें 36 बच्चे; सबसे ज्यादा 68 संक्रमित पंजाब से

चंडीगढ़ , (PNL) : बदलते मौसम के बीच चंडीगढ़ PGI में स्वाइन फ्लू, H3N2 और इन्फ्लूएंजा-B …

पंजाब कांग्रेस में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार:प्रधान राजा वड़िंग को बदला जा सकता है, पायलट की रिपोर्ट पर फैसला लेगा हाईकमान

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में अगले 48 घंटे के बीच बड़ा बदलाव हो सकता …

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!