Monday , August 17 2026
Breaking News

जालंधर में पटाखा मार्किट में इस IPS अधिकारी ने मारी रेड, 80 दुकानें अवैध खुली थी, दुकानदारों ने धरना लगाया, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर है। एसीपी नार्थ एवं आईपीएस अधिकारी रिशभ भोला ने सोमवार को बर्ल्टन पार्क में रेड की, जहां अवैध रूप से खोली गई पटाखों की दुकानों पर कार्रवाई की गई और मौके से दुकानों के पटाखे भी जब्त किए गए। साथ ही कई दुकानदारों को भी हिरासत में लिया गया है। हालांकि पुलिस की इस कार्रवाई से पटाखे की दुकानें लगाकर बैठे दुकानदारों में भारी रोष है और उन्होंने धरना लगा दिया।

जानकारी के अनुसार जिला प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा शहर के सिर्फ 20 पटाखा विक्रेताओं को लाइसेंस जारी किया गया था। मगर बर्ल्टन पार्क में 100 से ज्यादा दुकानों खोली गई। दुकानों को 20 ब्लॉक के हिसाब से बनाया गया। हर ब्लॉक में करीब पांच दुकानें रखी गई। ऐसे में पुलिस को जब इसकी सूचना मिली तो सोमवार को थाना डिवीजन नंबर-1 की पुलिस और एसीपी नॉर्थ अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कार्रवाई शुरू की गई।

पुलिस ने पटाखा बेचने के लिए बनाई गई अस्थायी दुकानों के नियमों तथा प्रबंधों का जायजा लिया। सभी दुकानदारों की लाइसेंस चेक किए गए। मगर कुछ पटाखा विक्रेता ही लाइसेंस दिखा पाए। जो भी लाइसेंस नहीं दिखा पाए, उनका पुलिस ने रिकॉर्ड जब्त कर लिया है। वहीं, पुलिस की इस कार्रवाई पर पटाखा दुकानदारों ने डीएवी फ्लाई ओवर बंद कर दिया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष दीपक बाली ने आई.एस. बिंद्रा स्टेडियम, मोहाली में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया

मोहाली, (PNL) : पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (PCA) ने शुक्रवार को आई.एस. बिंद्रा PCA स्टेडियम, मोहाली …

जालंधर के अलास्का चौक के पास भीषण हादसा, बस ने डिलीवरी बॉय को कुचल दिया, मौके पर ही उसकी मौत हो गई

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के अलास्का चौक के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना घटी, जहां …

स्वतंत्रता दिवस समारोह में देशभक्ति के रंग में रंगा मॉडल टाउन, समाजसेवा का दिया संदेश, भंगड़ा व योग सत्र ने बांधा समय

जालंधर, (PNL) : मॉडल टाउन शॉपकीपर वेलफेयर एसोसिएशन (रजि.) और दा जालंधर मॉडल टाउन सोसाइटी, …

सोनिया गांधी पर वंदे मातरम् रोकने का आरोप, कांग्रेस की सफाई- ये गलत, नए कानून के मुताबिक गाया गया

नई दिल्ली, (PNL) :स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में तिरंगा फहराया …

लुधियाना में एक महिला से मोबाइल फोन छीनने के आरोप में 3 बाइक सवार गिरफ्तार, लोगों ने उनकी पिटाई की

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में लुटेरों और चोरों का दुस्साहस इतना बढ़ गया है …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!