Monday , September 14 2026
Breaking News

जालंधर में पंजाब रोडवेज की बस में आग:नीचे से निकल रहा था धुआं, तेजी से फैली लपटें; 27 यात्री सवार थे

जालंधर , (PNL) : जालंधर में सोमवार सुबह पंजाब रोडवेज की बस में आग लग गई। हादसे के समय बस में करीब 27 यात्री सवार थे। स्थानीय लोगों की सतर्कता और बस ड्राइवर व परिचालक की सूझबूझ से सभी सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।पंजाब रोडवेज की बस सवारियों को लेकर जालंधर से दसूहा के मार्ग पर जा रही थी। बस भोगपुर बस स्टैंड के पास पहुंची। इसी दौरान स्टैंड पर मौजूद लोगों की नजर बस के निचले हिस्से पर पड़ी। वहां से तेज धुआं निकल रहा था।

यात्रियों में मची अफरा-तफरी बस के अंदर धुआं भरते ही सवारियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। खुद को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए यात्रियों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। बस में महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल थे। हालांकि, बस स्टाफ और स्थानीय लोगों की मदद से सभी 27 यात्रियों को एक-एक करके सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।

वाटर कूलर से पानी लाकर आग बुझाते लोग।

वाटर कूलर से पानी लाकर आग बुझाते लोग।

बड़ा हादसा टला, जांच जारी यात्रियों के नीचे उतरते ही आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं। घटना की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड और स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर मौजूद लोगों ने भी अपने स्तर पर आग पर काबू पाने की कोशिश की। प्राथमिक दृष्टि में आग लगने का कारण इंजन में शॉर्ट सर्किट या कोई तकनीकी खराबी माना जा रहा है। फिलहाल परिवहन विभाग और पुलिस प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

‘ट्रॉफी चोर’ के लगे नारे… मोहसिन नकवी उलटे पांव भागे! भारतीय महिला टीम ने भी बना दिया मजाक

न्यूज डेस्क, (PNL) : Women’s T20 Asia Cup 2026 का खिताब भारत ने जीता. लेकिन …

रक्तदान कैंप में फायरिंग कर कत्लेआम करने आए थे शूटर:कई नेता इसमें शामिल हुए; लुधियाना पुलिस ने एनकाउंटर में पहले ही ढेर किया

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में रविवार को पुलिस एनकाउंटर में ढेर हुए 2 शूटर दिवंगत …

अमृतसर में हमारे राम का मंचन 16-17 सितंबर को:4 शो होंगे; रावण बनेंगे आशुतोष राणा, राम का किरदार निभाएंगे राहुल भूचर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में 16 और 17 सितंबर को हमारे राम नाटक का …

Women’s Asia Cup Final: भारत ने 8वीं बार जीता एशिया कप का खिताब, श्रीलंका को रौंदकर लिया 2024 का बदला

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपने वर्चस्व को एक बार फिर साबित …

जालंधर में शराब के नशे में भिड़े मजदूर:बाजू पर तेजधार हथियार से हमला किया, एक घायल; SHO टीम संग पहुंचे

जालंधर  , (PNL) : जालंधर में शराब पीने के दौरान मजदूरों के बीच झगड़ा हो गया। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!