Saturday , October 17 2026
Breaking News

Pathankot में नशे समेत 2 आरोपी गिरफ्तार:हेरोइन-ड्रग मनी बरामद, अमृतसर से बुलेट पर सप्लाई देने आए थे; पुलिस को देख भागे

पठानकोट , (PNL) : पठानकोट पुलिस ने अमृतसर से बुलेट पर नशीले पदार्थ की सप्लाई देने आए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 52 ग्राम 38 मिलीग्राम हेरोइन और ₹3,500 की ड्रग मनी बरामद हुई। सदर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर बुलेट जब्त किया है। आरोपियों की पहचान लक्ष्मण सिंह उर्फ लच्छा, निवासी गांव छब्बा, थाना छहर्टा, जिला अमृतसर और विशाल उर्फ जोबन, निवासी गांव छब्बा, थाना छहर्टा, जिला अमृतसर के तौर पर हुई है। सदर पुलिस आरोपियों के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक को लेकर पूछताछ में जुटी है।

ASI सुरिंदर कुमार पुलिस टीम के साथ सरकारी गाड़ी में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के सिलसिले में यूबीडीसी नहर रोड की तरफ जा रहे थे। जब पुलिस पार्टी नहर के श्मशान घाट के पास पहुंची, तो सामने से एक बुलेट मोटरसाइकिल पर दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस की गाड़ी को सामने देखकर दोनों युवक घबरा गए और भागने लगे।भागने के दौरान बाइक के पीछे बैठे युवक ने अपने निचले पहने वस्त्र की दाहिनी जेब से एक भारी पारदर्शी पॉलीथिन पैकेट निकालकर जमीन पर फेंक दिया। हालांकि, पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए कर्मचारियों की मदद से घेराबंदी कर दोनों को मौके पर ही दबोच लिया। दोनों आरोपी अमृतसर के छहर्टा इलाके के गांव छब्बा के रहने वाले हैं।

पुलिस ने जमीन पर फेंके गए पैकेट को उठाकर नारकोटिक ड्रग डिटेक्शन किट से जांच की, जिसमें हेरोइन होने की पुष्टि हुई। वजन करने पर पैकेट सहित हेरोइन की कुल मात्रा 52 ग्राम 38 मिलीग्राम पाई गई। इसके अलावा, आरोपी विशाल उर्फ जोबन की तलाशी लेने पर उसकी जेब से ₹3,500 की ड्रग मनी बरामद हुई। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही ग्रे रंग की बुलेट मोटरसाइकिल (नंबर PB-02-EV-5453) को भी जब्त कर लिया है।सदर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 27(a), 61-85 के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है कि वे यह हेरोइन अमृतसर से किस तस्कर से लाए थे और पठानकोट में किसे सप्लाई करने वाले थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, नूडल्स खाकर सोए थे, DCP ने क्या बताया?

न्यूज डेस्क, (PNL) : ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने …

सोढल इंडस्ट्री एरिया में 10 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस घर के गेट से टकराई, 1 बच्चा घायल

 जालंधर , (PNL) : शुक्रवार सुबह सोढल इंडस्ट्री एरिया इलाके में बच्चों को स्कूल लेकर जा …

चंडीगढ़ में आउटसोर्स भर्ती में ₹200 करोड़ का घोटाला:विजिलेंस की सिफारिश पर कार्रवाई नहीं; प्रशासन के अफसरों ने दबा दी फाइल

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ प्रशासन में आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती और उन्हें वेतन देने के …

अमृतसर में केंद्रीय सिख अजायबघर में लगेगी झोटा की फोटो:घायलों को 5-5 लाख देगी SGPC, धामी बोले- उनके संघर्ष को आगे बढ़ाना जरूरत

अमृतसर , (PNL) : पंजाब की युवा पीढ़ी को नशों से बचाने के संघर्ष में जान …

खन्ना में ट्रक और वाहन की टक्कर:केबिन में फंसा ड्राइवर, सड़क सुरक्षा फोर्स के कर्मचारियों ने CPR दिया; मौत

  लुधियाना , (PNL) : खन्ना के नेशनल हाईवे पर शनिवार सुबह ट्रक और अज्ञात वाहन …

ओलिंपियनों के शहर में एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए 7 हजार दर्शक क्षमता वाला सुरजीत हॉकी स्टेडियम तैयार

जालंधर  , (PNL) : जालंधर  सुरजीत हॉकी स्टेडियम हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 (27 अक्टूबर – …

ब्रेकिंग : दिसंबर में हो जाएगा पंजाब चुनाव का ऐलान! आयोग ने तेज की तैयारियां, 27-28 अक्टूबर को राज्य में आ रही हैं चुनावी टीमें, पढ़ें

चंडीगढ़ (PNL): पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल तेज …

अमेरिका में पंजाबी युवक ने पत्नी का किया कत्ल, फिर लाश जलाकर फेंकी, ICE एजेंटों पर लगाया अपहरण का झूठा आरोप, ऐसे खुला राज

सैक्रामेंटो (PNL): अमेरिका के कैलिफोर्निया में पंजाबी मूल के एक युवक पर अपनी पत्नी की …

झोटा मर्डर केस के बाद एक्शन मोड में सरकार! पंजाब में अगले एक हफ्ते में होगा बड़ा बदलाव, CM मान करेंगे ऐलान

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब में नशे के मुद्दे पर बढ़ते सियासी घमासान के बीच मुख्यमंत्री …

चंडीगढ़ से शारजाह-आबू धाबी की फ्लाइटें फिर शुरू:3 साल बाद रूट पर लौटेगी एयर इंडिया एक्सप्रेस, बुकिंग स्टार्ट; जानिए शेड्यूल

चंडीगढ़ , (PNL) : शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट चंडीगढ़ से विंटर शेड्यूल में खाड़ी देशों …

पंजाब में 2027 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी:32 गजेटेड हॉलिडे, साल में 237 दिन खुलेंगे सरकारी दफ्तर; सितंबर में सबसे ज्यादा छुट्टी

मोहाली , (PNL) : पंजाब सरकार ने साल 2027 के लिए सरकारी छुट्टियों की अधिसूचना जारी …

शराब तस्करी मामले में पुलिस की कहानी पड़ी कमजोर:मोहाली कोर्ट से 5 साल पुराने केस में आरोपी बरी, ड्राइवर-कार की पहचान नहीं

मोहाली , (PNL) : मोहाली कोर्ट ने 5 साल पुराने शराब तस्करी और लापरवाही से गाड़ी …

जालंधर बस्ती एरिया में नशे पर जागे मंत्री:वार्ड-43 में मोहिंदर भगत की बैठक, चुनाव पास आते ड्रग्स पर बात; बोले-वार्ड स्तर पर कमेटियां बनाओ

जालंधर , (PNL) : जालंधर के बस्ती एरिया में पिछले साढ़े 4 साल से नशा …

अमृतसर एयरपोर्ट पर 16 लोग हिरासत में लिए:सभी की टिकट फर्जी निकली, UAE जाने की तैयारी में थे; एजेंट के खिलाफ FIR

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर एयरपोर्ट पर शारजाह जाने वाली फ्लाइट से सफर करने पहुंचे 16 …

पंजाब से गिरफ्तार मनजीत बेदी अमेरिका को सौंपा:US अटॉर्नी ने जताया आभार; SNAP घोटाले में था वांटेड; भागकर आया था जालंधर

जालंधर , (PNL) :  अमेरिका के 6,00,000 डॉलर (लगभग ₹5.6 करोड़) के सप्लीमेंटल न्यूट्रिशन असिस्टेंस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!