जालंधर : इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन के महासचिव एवं सीनियर पत्रकार पवन धूपर की माता सुरजीत कौर की अंतिम अरदास आज
Punjab News Live -PNL
September 9, 2026
जालंधर, ताजा खबर, पंजाब, होम
जालंधर, (PNL) : इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन के महासचिव एवं पंजाब ई न्यूज़ के संपादक पवन धूपर की माता सुरजीत कौर की अंतिम अरदास आज होगी। अंतिम रस्म एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, प्रीत नगर, दोआबा चौक के नजदीक दोपहर 1 से 2 बजे तक रखा गया है। इस दौरान रिश्तेदारों, मित्रों, पत्रकारों और शुभचिंतकों द्वारा दिवंगत सुरजीत कौर को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। सुरजीत कौर के निधन से परिवार, रिश्तेदारों एवं पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन सहित विभिन्न पत्रकार संगठनों और सामाजिक लोगों ने पवन धूपर एवं उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।