Wednesday , September 9 2026
Breaking News

बड़ी खबर : पंजाबी सिंगर Ammy Virk पर फायरिंग, गाड़ी पर लगी 7 गोलियां, मचा हड़कंप

कनाडा, (PNL) : पंजाबी सिंगर और अभिनेता एमी विर्क को लेकर कनाडा से बड़ी खबर सामने आई है। एबॉट्सफोर्ड में उनके शो के बाद वापस लौटते समय उनके काफिले से जुड़ी एक गाड़ी पर फायरिंग की गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक, एमी विर्क का एबॉट्सफोर्ड के Rogers Forum में शो था। शो खत्म होने के बाद वह अपने काफिले के साथ वापस लौट रहे थे। इसी दौरान McCallum Road के पास एक गहरे रंग की SUV में सवार हमलावरों ने काफिले से जुड़ी गाड़ी पर गोलियां चला दीं।

रिपोर्टों के अनुसार, गाड़ी पर करीब 7 गोलियां लगीं। घटना के समय गाड़ी में चार लोग सवार थे। हालांकि, राहत की बात यह है कि इस फायरिंग में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

फायरिंग के कुछ समय बाद घटनास्थल के नजदीक एक SUV में आग लगी हुई भी मिली। पुलिस इस वाहन और फायरिंग की घटना के बीच संभावित संबंध की जांच कर रही है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि फायरिंग के पीछे किसका हाथ था और क्या यह हमला एमी विर्क को निशाना बनाकर किया गया था। फिलहाल पुलिस ने गाड़ी में सवार लोगों की पहचान को लेकर आधिकारिक तौर पर पूरी जानकारी साझा नहीं की है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

अमृतसर में हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार:2 पिस्टल बरामद, हाथ में पकड़ा था भारी लिफाफा; पुलिस को देखते ही घबराया

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में पुलिस ने हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक …

जालंधर में 500 ड्रोन से दिखाया गुरु रविदास का जीवन:विचारों और उपदेशों को दर्शाया, शब्द कीर्तन हुआ; कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत पहुंचे

जालंधर , (PNL) : जालंधर के लायलपुर खालसा कॉलेज में मंगलवार को एक शानदार ड्रोन शो …

जालंधर : इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन के महासचिव एवं सीनियर पत्रकार पवन धूपर की माता सुरजीत कौर की अंतिम अरदास आज

जालंधर, (PNL) : इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन के महासचिव एवं पंजाब ई न्यूज़ के संपादक पवन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!