कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने श्री गुरु रविदास चौक के नवीनीकरण और सुंदरीकरण का लिया जायजा
Punjab News Live -PNL
January 30, 2026
जालंधर, ताजा खबर, पंजाब, होम
जालंधर, (PNL) : पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने आज शहर के श्री गुरु रविदास चौक के नवीनीकरण और सुंदरीकरण के काम का जायजा लिया। इस मौके पर उनके साथ मेयर विनीत धीर भी मौजूद थे। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ने राज्य और देश वासियों को श्री गुरु रविदास महाराज जी के प्रकाश उत्सव की बधाई देते हुए कहा कि सतगुरु रविदास धाम बूटा मंडी में बड़ी संख्या में देश-विदेश से संगत नतमस्तक होने के लिए आती है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार द्वारा संगतों की श्रद्धा भावना को मुख्य रखते हुए श्री गुरु रविदास चौक के सुंदरीकरण का काम करवाया जा रहा है, जो लगभग मुकम्मल हो चुका है। उन्होंने कहा कि सुंदरीकरण से चौक की खूबसूरती में बड़े पैमाने पर वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि यह चौक शहर वासियों के साथ देश-विदेश से आने वाली संगतों के लिए आकर्षन का केंद्र होगा।
श्री भगत ने लोगों को श्री गुरु रविदास महाराज जी के प्रकाश उत्सव को पूर्ण श्रद्धा के साथ मनाने का संदेश देते हुए मुख्यमंत्री पंजाब स. भगवंत सिंह मान का श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व को पंजाब सरकार द्वारा बड़े पैमाने पर मनाने के लिए किए गए ऐलान के लिए धन्यवाद किया।