Warning: opendir(/home/j50hdn97w0wq/public_html/wp-content/mu-plugins): Failed to open directory: Permission denied in /home/j50hdn97w0wq/public_html/wp-includes/load.php on line 981
कनाडा में रहते पंजाबी पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जगरांव के रहने वाले थे, मौत से सब हैरान, पढ़ें - punjabnewslive
Saturday , June 20 2026

कनाडा में रहते पंजाबी पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जगरांव के रहने वाले थे, मौत से सब हैरान, पढ़ें

कैलगरी, (PNL) : इस समय की दुखद खबर कनाडा के कैलगरी शहर से आ रही है। पंजाब मूल के पति-पत्नी के शव उनके घर से संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुए हैं। मृतकों की पहचान एकमवीर सिंह और उनकी पत्नी जैस्मीन कौर के रूप में हुई है। इस घटना ने जहाँ स्थानीय पंजाबी समुदाय को झकझोर दिया है, वहीं पंजाब में उनके पैतृक गांव में मातम का माहौल है।

स्थानीय पंजाबी समुदाय के लोग दंपति के परिजनों की मदद और कानूनी प्रक्रिया को समझने के लिए पुलिस के संपर्क में हैं। मौत की खबर जगराओं पहुँचते ही उनके गांव चौकीमान में शोक की लहर है।

मृतक दंपति नॉर्थ-ईस्ट कैलगरी के रेडस्टोन (Redstone) इलाके में रह रहे थे। पुलिस को सूचना मिलने के बाद जब वे मौके पर पहुँचे, तो दोनों के शव बरामद हुए। कैलगरी पुलिस सर्विस (CPS) ने शुरूआती जांच के बाद इस मामले को संदिग्ध (Suspicious) माना है और हर एंगल से तफ्तीश शुरू कर दी है।

कैलगरी पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे इस मामले में किसी भी संभावित आपराधिक एंगल (Criminal Angle) से इनकार नहीं कर रहे हैं। हालांकि, मौत की असल वजह क्या है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक साक्ष्यों के आने के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों और सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में हथियारों का जखीरा बरामद:एक भारतीय नागरिक हिरासत में, AK-47 और 368 कारतूस मिले; बॉर्डर एरिया में सुरक्षा बढ़ी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के अजनाला क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने बड़ी कार्रवाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!