Friday , October 16 2026
Breaking News

सड़क, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट से लेकर सफाई तक… जालंधर वेस्ट के विकास कार्यों पर मंत्री मोहिंदर भगत की नजर, समीक्षा बैठक की

जालंधर, (PNL) : पंजाब के कैबिनेट मंत्री श्री मोहिंदर भगत ने आज नगर निगम कार्यालय जालंधर में जालंधर वेस्ट विधानसभा क्षेत्र के पार्षदों तथा नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक का मुख्य उद्देश्य जालंधर वेस्ट क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लेना और आगामी विकास योजनाओं को लेकर अधिकारियों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श करना था।

बैठक में नगर निगम कमिश्नर श्री सुरिंदर पाल, एस.ई. श्री जसपाल सिंह, एक्सियन श्री सुखविंदर सिंह, एस.डी.ओ. श्री हरप्रीत सिंह सहित नगर निगम के विभिन्न जे.ई. तथा जालंधर वेस्ट विधानसभा क्षेत्र से संबंधित पार्षद मौजूद रहे।

बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने क्षेत्र में चल रहे सड़क निर्माण, गलियों के निर्माण, सीवरेज, पानी की निकासी, स्ट्रीट लाइट, सफाई व्यवस्था तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं से संबंधित विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी अधिकारियों से ली। उन्होंने अधिकारियों से प्रत्येक कार्य की मौजूदा स्थिति, कार्य पूरा होने की समय-सीमा तथा निर्माण कार्यों के दौरान आ रही समस्याओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।

श्री मोहिंदर भगत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जालंधर वेस्ट में चल रहे विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए तथा निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न हो। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों का सीधा लाभ आम जनता तक पहुंचना चाहिए और किसी भी क्षेत्र में विकास कार्यों को अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखा जाना चाहिए।

कैबिनेट मंत्री ने पार्षदों से भी उनके-अपने वार्डों की समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रतिनिधि जनता के बीच रहते हैं और उन्हें अपने क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं की बेहतर जानकारी होती है। इसलिए पार्षदों द्वारा उठाए जाने वाले जनहित के मुद्दों पर नगर निगम के अधिकारी गंभीरता से कार्रवाई करें।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिन क्षेत्रों में सड़क, सीवरेज, पानी, स्ट्रीट लाइट या अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याएं हैं, वहां प्राथमिकता के आधार पर कार्य करवाए जाएं। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की नियमित निगरानी की जाए ताकि कार्य समय पर और निर्धारित मानकों के अनुसार पूरे हो सकें।

बैठक में नगर निगम अधिकारियों ने कैबिनेट मंत्री को जालंधर वेस्ट में चल रहे विभिन्न प्रोजेक्टों की प्रगति से अवगत करवाया तथा आने वाले दिनों में किए जाने वाले कार्यों को लेकर भी जानकारी साझा की। मंत्री ने अधिकारियों को आपसी तालमेल के साथ काम करने तथा जनता की शिकायतों का जल्द समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार का उद्देश्य शहरों में बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाना और विकास कार्यों को जमीनी स्तर पर तेजी से लागू करना है। उन्होंने कहा कि जालंधर वेस्ट क्षेत्र के विकास के लिए आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करवाया जाएगा और क्षेत्र के लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

बैठक के अंत में मंत्री ने अधिकारियों और पार्षदों से कहा कि वे नियमित रूप से क्षेत्र का दौरा कर विकास कार्यों की स्थिति का जायजा लें तथा जहां भी किसी कार्य में कमी या रुकावट सामने आए, उसे तुरंत उनके ध्यान में लाया जाए, ताकि उसका समय रहते समाधान किया जा सके।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

शराब तस्करी मामले में पुलिस की कहानी पड़ी कमजोर:मोहाली कोर्ट से 5 साल पुराने केस में आरोपी बरी, ड्राइवर-कार की पहचान नहीं

मोहाली , (PNL) : मोहाली कोर्ट ने 5 साल पुराने शराब तस्करी और लापरवाही से गाड़ी …

जालंधर बस्ती एरिया में नशे पर जागे मंत्री:वार्ड-43 में मोहिंदर भगत की बैठक, चुनाव पास आते ड्रग्स पर बात; बोले-वार्ड स्तर पर कमेटियां बनाओ

जालंधर , (PNL) : जालंधर के बस्ती एरिया में पिछले साढ़े 4 साल से नशा …

अमृतसर एयरपोर्ट पर 16 लोग हिरासत में लिए:सभी की टिकट फर्जी निकली, UAE जाने की तैयारी में थे; एजेंट के खिलाफ FIR

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर एयरपोर्ट पर शारजाह जाने वाली फ्लाइट से सफर करने पहुंचे 16 …

पंजाब से गिरफ्तार मनजीत बेदी अमेरिका को सौंपा:US अटॉर्नी ने जताया आभार; SNAP घोटाले में था वांटेड; भागकर आया था जालंधर

जालंधर , (PNL) :  अमेरिका के 6,00,000 डॉलर (लगभग ₹5.6 करोड़) के सप्लीमेंटल न्यूट्रिशन असिस्टेंस …

जालंधर सांसद चन्नी ने शुरू किया ‘मिशन चिट्टा सोना’:रात को टिप्पर में बैठकर खनन साइट पर पहुंचे, बोले- केजरीवाल और मान ने रेत लूटा

जालंधर , (PNL) : जालंधर से सांसद चरणजीत चन्नी ने अवैध खनन को लेकर नया अभियान …

जालंधर में घर में घुसी बेकाबू स्कूल बस:टक्कर से गेट टूटा, दीवारों में दरारें आईं; 10 बच्चों में से एक को चोट लगी

जालंधर , (PNL) : जालंधर के सोढल इंडस्ट्री एरिया इलाके में शुक्रवार सुबह एक स्कूल बस …

खन्ना में किसान के घर पुलिस की रेड:तूड़ी वाले कमरे में छिपा रखा था सामान, 75 लीटर लाहन बरामद; आरोपी गिरफ्तार

 लुधियाना , (PNL) : खन्ना पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए …

जालंधर कैंट में AAP का हलका इंचार्ज बदला:राजविंदर थियाड़ा की जगह दीपक बाली को लगाया; परगट सिंह के खिलाफ लड़ सकते चुनाव

जालंधर , (PNL) : आम आदमी पार्टी ने जालंधर कैंट के हलका इंचार्ज को बदल दिया …

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड : मानसा में तनावपूर्ण माहौल, न्याय समिति ने बैठक करने से इनकार किया

मानसा , (PNL) : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर मानसा में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ …

पंजाब बंद का असर, बाजार सुनसान; गुरु नानक मिशन चौक पर भारी पुलिस बल तैनात

जालंधर  , (PNL) : नशा-विरोधी कार्यकर्ता परविंदर जोटा की हत्या के विरोध में आज, 15 अक्टूबर …

अमृतसर में स्कॉर्पियो सवार युवक पर फायरिंग:कमर में लगी गोली, 25-30 राउंड चलाए; खुद गाड़ी चलाकर पहुंचा घर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के झंडेर में स्कॉर्पियो सवार युवक पर हमला कर फायरिंग की …

Chandigarh के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:ईमेल में खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे, CM मान और DGP कार्यालय का जिक्र

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के 3 सरकारी स्कूलों को ईमेल भेजकर बम धमाके की धमकी …

लुधियाना में प्रदर्शन के दौरान युवक की मौत:CM मान का बैनर उतारते समय करंट लगा, तार से टकराई लोहे की रॉड; नीचे गिरा

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के जमालपुर में चंडीगढ़ रोड पर धरना-प्रदर्शन के दौरान करंट लगने …

अमृतसर में कपड़ा व्यापारी पर फायरिंग:टांग में लगी गोली, दुकान खुली थी, तभी पहुंचे 2 हमलावर; बैग छीनने की कोशिश की

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में बाइक सवार दो युवकों ने कपड़ा व्यापारी पर गोली चला …

Jalandhar में कांग्रेस भवन की दुकानों पर कार्रवाई का खतरा:पार्टी ने जुर्माना भरने का प्रस्ताव दिया, राजिंदर बेरी बोले- जरूरत पड़ने पर हाईकोर्ट जाएंगे

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कांग्रेस भवन की दुकानों को गिराने का मामला एक बार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!