Thursday , September 24 2026
Breaking News

बिग ब्रेकिंग : बर्खास्त AIG राजजीत सिंह ने पटियाला पुलिस के सामने किया सरेंडर, करीब छह साल से था फरार

पटियाला, (PNL) : ड्रग्स और कथित वसूली नेटवर्क से जुड़े मामले में लंबे समय से फरार चल रहे पंजाब पुलिस के बर्खास्त AIG राजजीत सिंह ने पटियाला पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। पुलिस ने सरेंडर के बाद उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया है। DGP गौरव यादव ने भी राजजीत सिंह की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

राजजीत सिंह पर बर्खास्त इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह के साथ कथित संबंधों और ड्रग्स तस्करी से जुड़े मामले में कार्रवाई की गई थी। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के रिकॉर्ड के अनुसार, विशेष जांच टीम (SIT) ने राजजीत सिंह की इंद्रजीत सिंह और कुछ अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ कथित भूमिका की जांच की थी।  

राजजीत सिंह को पंजाब सरकार ने अप्रैल 2023 में सेवा से बर्खास्त किया था। इसके बाद उसके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति से संबंधित मामला भी दर्ज किया गया था।  

इंद्रजीत सिंह पर ड्रग्स से जुड़े मामलों के अलावा वसूली और पुलिस रिकॉर्ड से छेड़छाड़ जैसे आरोपों की भी जांच हुई थी। हाईकोर्ट के रिकॉर्ड में SIT ने कहा था कि इंद्रजीत सिंह अकेले इतना बड़ा नेटवर्क नहीं चला सकता था और उसके साथ वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की कथित भूमिका की भी जांच की जानी चाहिए।  

राजजीत सिंह के लंबे समय तक गिरफ्तार नहीं होने को लेकर विपक्षी दलों की ओर से पंजाब सरकार पर सवाल उठाए जाते रहे हैं। यह गिरफ्तारी ऐसे समय में हुई है जब पंजाब में 2027 विधानसभा चुनावों की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और राज्य सरकार ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई को प्रमुख मुद्दे के तौर पर उठा रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में ASI को गोली मारने वाला हिरासत से फरार:सीनियर कांस्टेबल निलंबित; हथियार बरामद करने ले गई थी पुलिस, रास्ते में चकमा दिया

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में ASI जसवंत सिंह को गोली मारने के मामले में गिरफ्तार …

जालंधर में नशा तस्करों के खिलाफ एक्शन:20 आरोपी गिरफ्तार, 139 नशीली गोलियां बरामद; 4 अस्पताल में भर्ती

जालंधर , (PNL) : जालंधर ग्रामीण पुलिस ने सब-डिवीजन करतारपुर में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई …

जालंधर जीटी रोड पर ट्रक ने व्यक्ति को कुचला:मैरिटन होटल के सामने देर रात हुआ हादसा, मौके पर हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी

जालंधर  , (PNL) : जालंधर जीटी रोड पर देर रात एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया …

जालंधर में नशा तस्कर की शिकायत ASI ने की बदसलूकी:पीड़ित से दुर्व्यवहार व कांग्रेस नेता से बहस का वीडियो वायरल

जालंधर , (PNL) : जालंधर में पुलिस की कार्यप्रणाली को कठघरे में खड़ा करने वाला एक …

सड़क, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट से लेकर सफाई तक… जालंधर वेस्ट के विकास कार्यों पर मंत्री मोहिंदर भगत की नजर, समीक्षा बैठक की

जालंधर, (PNL) : पंजाब के कैबिनेट मंत्री श्री मोहिंदर भगत ने आज नगर निगम कार्यालय …

मजीठिया से पूछताछ करने वाले पूर्व ED अधिकारी निरंजन सिंह ‘वारिस पंजाब दे’ की पार्टी में हुए शामिल, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) के पूर्व अधिकारी निरंजन सिंह पंजाब के खडूर साहिब …

बड़ी खबर : पंजाब के मुलाजिमों का DA 8% बढ़ाया गया, हाईकोर्ट द्वारा चीफ सेक्रेटरी को तलब करने के बाद लिया फैसला, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ सेक्रेटरी को तलब करने के अगले …

नूरमहल पुलिस ने अरेस्ट किए 4 नशा तस्कर:नशीली गोलियां, हेरोइन और इंजेक्शन बरामद, NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज

जालंधर , (PNL) : जालंधर जिले की नूरमहल थाना पुलिस ने इलाके में नशा तस्करों के …

एशियन गेम्स में 28 साल बाद भारत को वेटलिफ्टिंग मेडल ; मीराबाई चानू ने जीता सिल्वर मेडल, पूरा हुआ अधूरा सपना

स्पोर्ट्स , (PNL) : आखिरकार मीराबाई चानू का अधूरा सपना पूरा हो ही गया. भारत की …

पंजाब के IAS अधिकारी के घर ED की रेड:24 घंटे से मोहाली में टीमें, GMADA बिल्डिंग के हिस्से सील; ₹100 करोड़ हेरफेर का मामला

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में GMADA के पूर्व चीफ एडमिनिस्ट्रेटर और पंजाब के वरिष्ठ IAS …

जालंधर में टोपी से पकड़े गए बच्चे के किडनैपर:सिर पर पहन रेकी की, किडनैपिंग के वक्त कपड़े बदले लेकिन टोपी स्कूटी पर टंगी रह गई

जालंधर , (PNL) : जालंधर में 4 साल के बच्चे केशव की किडनैपिंग के आरोपी एक …

अमृतसर में मोस्ट वांटेड गैंगस्टर का एनकाउंटर:अकेले जाते वक्त पुलिस ने रोका तो गोलियां चलाने लगा; गुरदासपुर में ग्रेनेड अटैक किया था

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में बुधवार को पुलिस ने मोस्ट वांटेड गैंगस्टर का एनकाउंटर कर …

लुधियाना में महिला CA का हंगामा, थाने के बाहर बैठी:पति-सास पर मकान बेचने का आरोप; बोली- काम से घर पहुंची तो ताला लगा था

लुधियाना , (PNL) : मां के साथ मिलकर उस मकान को बेच दिया, जिसमें वह रह …

जालंधर के स्कूल में बच्चे के अपहरण की कोशिश:परिजनों और सुरक्षाकर्मियों ने संदिग्ध आरोपी को दबोचकर पुलिस को सौंपा

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के जालंधर में एक निजी स्कूल परिसर के भीतर संदिग्ध परिस्थितियों …

माझा में AAP को मजबूती, पूर्व विधायक रविंदर सिंह ब्रह्मपुरा पार्टी में हुए शामिल

तरनतारन, (PNL): पंजाब की राजनीति में आम आदमी पार्टी को माझा क्षेत्र में उस समय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!