Wednesday , September 30 2026
Breaking News

आदमपुर से विधायक सुखविंदर कोटली के रिश्तेदार का इस वजह से किया गया कत्ल, पुलिस ने कुछ ही घंटों में केस किया ट्रेस, तीन आरोपी भी पकड़े, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : आदमपुर से विधायक सुखविंदर सिंह कोटली के रिश्तेदार का मंगलवार रात कत्ल कर दिया गया। पुलिस ने कुछ ही घंटों में तीन हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्याकांड की वजह भी सामने आ गई है। मृतक की पहचान आदमपुर के गांव ब्यास के रहने वाले सन्नी के रूप में हुई है, जो रिश्तेदारी में विधायक का भांजा लगता थ। जालंधर देहात के SSP हरकमलप्रीत सिंह खख ने बताया है कि मंगलवार रात को सभी आरोपी और पीड़ित युवक एक ही ठेके पर बैठकर शराब पी रहे थे। ये लोग एक-दूसरे को जानते नहीं थे।

एसएसपी का कहना है कि पीड़ित के साथ मौजूद रहे युवकों से पुलिस की बातचीत हुई है। उन्होंने बताया है कि सन्नी और वे एक टेबल पर बैठे थे। वहीं, सारे आरोपी दूसरी टेबल पर बैठे थे। इसी दौरान सन्नी उठकर आरोपियों की टेबल पर जा बैठा। वहां उन लोगों की कुछ बातचीत हुई।

पीड़ित युवक बताते हैं कि आरोपियों ने सन्नी को एक पैग भी लगवाया। इसके कुछ देर बाद सन्नी के मोबाइल पर कॉल आई तो सन्नी किसी को गालियां देने लगा। इतने में आरोपियों को लगा कि सन्नी उन्हें गालियां दे रहा है। इसके बाद उन्होंने सन्नी को पीटना शुरू कर दिया।

 

युवकों ने पुलिस को बताया है कि पहले आरोपियों ने सन्नी को लात-घूंसों से पीटा। इसके बाद एक आरोपी बाहर खड़ी स्कॉर्पियो से निकालकर बेसबॉल बैट ले आया। फिर उन्होंने सन्नी को बेसबॉल बैट से पीटा। उसे बचाने हम पहुंचे तो आरोपियों ने हमें भी पीट दिया। इससे सन्नी की मौत हो गई।

वहीं, आदमपुर के DSP कुलवंत सिंह ने बताया है कि आदमपुर में अनमोल, दमन, सुनील और परमजीत सिंह के साथ स्कॉर्पियो सवार हमलावरों ने मारपीट की थी। इनमें सुनील कुमार उर्फ सन्नी की मौत हो गई। वहीं, परमजीत और अनमोल को चोटें आई हैं।

पुलिस ने गांव वडाला के रहने वाले मुख्य आरोपी कलमजीत सिंह और गांव खोजा के रहने वाले सुरिंदर सिंह सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, फरार चल रहे आरोपियों की तलाश के लिए टीमें रेड कर रही हैं। दूसरी तरफ विधायक कोटली ने कहा-SSP से विनती है कि वह जल्द मामले के सभी आरोपियों को गिरफ्तार करें ।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!