Monday , August 17 2026
Breaking News

जालंधर : वार्ड नं 37 में इस बार बदलाव चाहते हैं लोग, AAP की मनदीप कौर कंग पड़ रही कांग्रेसी उम्मीदवार पर भारी, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : नगर निगम चुनाव का प्रचार आज शाम थम जाएगा। सभी उम्मीदवारों ने अपनी जीत के लिए पूरा जोर लगाया है, लेकिन 21 दिसंबर की शाम नतीजे सबके सामने होंगे। हम बात करें वार्ड नं 37 की तो वहां से लोग इस बार बदलाव की मांग कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी ने सीनियर नेता निरवैल सिंह कंग की पत्नी मनदीप कौर कंग को मैदान में उतारा है जो कांग्रेसी उम्मीदवार सरबजीत कौर पर भारी पड़ रही है। बीजेपी ने दीपाली बागड़िया को इस वार्ड से टिकट दी है, जो किसी रेस में ही नहीं लग रही है।

मनदीप कौर कंग के पति निरवैल सिंह कंग जिला परिषद के मेंबर रह चुके हैं। इससे पहले वह कांग्रेस में थे, जहां किसान सैल पंजाब के चेयरमैन और यूथ कांग्रेस के प्रधान भी चुके हैं। कंग खुद रैसलिंग के नैशनल चैंपियन रह चुके हैं। वह कुछ समय पहले आप में आ गए थे। पार्टी ने उनकी पत्नी को मैदान में उतारा है।

वहीं कांग्रेस ने जसविंदर सिंह बिल्ला की पत्नी सरबजीत कौर को टिकट दी है। बिल्ला कई बार पार्षद रहे थे, मगर इस बार लोग उनके परिवार से खासे नाराज हैं। लोगों ने कहा कि लंबे समय से वार्ड में विकास कार्य नहीं हो रहे। मौजूदा पार्षद तो अपने दफ्तर तक नहीं बैठती। वार्ड में स्ट्रीट लाइट्स और सीवरेज की समस्या है। मनदीप कौर कंग ने कहा कि डोर-टू-डोर और मीटिंग दौरान आम आदमी पार्टी को काफी पसंद कर रहे हैं। लोगों के बिजली बिल माफ हुए हैं और राज्य में भ्रष्टाचार पर लगाम लगी हुई है। पंजाब में AAP की सरकार है और लोग AAP का ही MC चाहते हैं।

 

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष दीपक बाली ने आई.एस. बिंद्रा स्टेडियम, मोहाली में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया

मोहाली, (PNL) : पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (PCA) ने शुक्रवार को आई.एस. बिंद्रा PCA स्टेडियम, मोहाली …

जालंधर के अलास्का चौक के पास भीषण हादसा, बस ने डिलीवरी बॉय को कुचल दिया, मौके पर ही उसकी मौत हो गई

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के अलास्का चौक के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना घटी, जहां …

स्वतंत्रता दिवस समारोह में देशभक्ति के रंग में रंगा मॉडल टाउन, समाजसेवा का दिया संदेश, भंगड़ा व योग सत्र ने बांधा समय

जालंधर, (PNL) : मॉडल टाउन शॉपकीपर वेलफेयर एसोसिएशन (रजि.) और दा जालंधर मॉडल टाउन सोसाइटी, …

सोनिया गांधी पर वंदे मातरम् रोकने का आरोप, कांग्रेस की सफाई- ये गलत, नए कानून के मुताबिक गाया गया

नई दिल्ली, (PNL) :स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में तिरंगा फहराया …

लुधियाना में एक महिला से मोबाइल फोन छीनने के आरोप में 3 बाइक सवार गिरफ्तार, लोगों ने उनकी पिटाई की

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में लुटेरों और चोरों का दुस्साहस इतना बढ़ गया है …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!