Wednesday , September 9 2026
Breaking News

जालंधर में बीजेपी इन 7 वार्डों पर दे रही कड़ी टक्कर, पलट सकती है बाजी, ये हैं मजबूत उम्मीदवार, पढ़ें पूरी स्टोरी

संदीप साही

जालंधर, (PNL) : नगर निगम चुनाव का माहौल गर्म चल रहा है। मुख्य मुकाबला तो आप और कांग्रेस के बीच ही है, लेकिन शहर के 7 वार्ड ऐसे हैं जहां बीजेपी कड़ी टक्कर दे रही है। वहां पर जीत की बाजी बीजेपी की तरफ पलट सकती है। आप और कांग्रेस इन वार्डों पर अपनी सीट गंवा सकते हैं। इसके अलावा बाकी वार्डों में भाजपा मजबूत नहीं है। आइए आपको बताएं कि किस-किस वार्ड से भारतीय जनता पार्टी जीत सकती है।

सबसे पहले बात करें वार्ड नं 64 की। यहां पर आप के जगदीश राजा तो कांग्रेस के सुभाष ढल्ल मैदान में हैं, लेकिन यहां से बीजेपी ने राजीव ढींगरा को टिकट देकर मुकाबला रोचक करवा दिया है। यहां पर सीधा-सीधा मुकाबला अब राजा और ढींगरा के बीच रह गया है। ढींगरा इस समय राजा को कड़ी टक्कर दे रहे हैं।

इसी तरह वार्ड नं 58 में पूर्व विधायक शीतल अंगुराल के भाई राजन अंगुराल काफी मजबूत स्थिति में है। उनके मुकाबले आप ने डा. मुनीश करलुपिया को खड़ा किया है जबकि कांग्रेस ने बलबीर चंद को टिकट दी है, लेकिन फाइट राजन और मुनीश के बीच ही है। आपको बता दें कि मुनीश को अंगुराल बर्दर्स ही राजनीति में लेकर आए थे।

इसके अलावा वार्ड नं 36 से बीजेपी के गौरव महे काफी स्ट्रांग चल रहे हैं। कांग्रेस ने इस वार्ड से मौजूदा पार्षद पवन कुमार तो आप ने प्रिंस बग्गा को मैदान में उतारा है, लेकिन मुख्य मुकाबला गौरव और पवन के बीच ही देखने को मिल रहा है। पुराने पार्षद पवन से लोग नाराज चल रहे हैं जबकि गौरव के डोर-टू-डोर और मीटिंगों में भारी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। गौरव के पिता स्व. सुरिंदर महे शहर के मेयर रह चुके हैं।

वहीं वार्ड नं 59 से बीजेपी की चंद्र कुमार संधा मुख्य मुकाबले में हैं। वह पिछली बार भी पार्षद रही थी। उनके ससुर कृपाल सिंह बूटी कई बार यहां से पार्षद रह चुके हैं। यहां से आप ने सीमा हंस और कांग्रेस ने आशिती सहोता को उतारा है, लेकिन संधा यहां पर काफी मजबूत स्थिति में हैं।

उधर वार्ड नं 77 से बीजेपी की रिंपी प्रभाकर टक्कर दे रही हैं। वह पहले भी पार्षद रह चुकी हैं। कांग्रेस ने रूपिंदर कौर धीमान को टिकट दी है जबकि आप ने सुखजीत कौर को मैदान में उतारा है। रिंपी प्रभाकर इन दोनों से ज्यादा मजबूत हालात में हैं।

इसी तरह वार्ड नं 55 से बीजेपी के तरविंदर सोई भी बेहद अच्छी स्थिति में है। उनका मुकाबला अमित लुदरा और कांग्रेस के साहिल सहदेव से है। सोई दोनों को ही अच्छा कंपीटिशन दे रहे हैं, क्योंकि वह बेदाग छवि के हैं। समाज सेवक होने के नाते लोग उन्हें पसंद कर रहे हैं और वह पहली बार मैदान में उतरे हैं।

इसके अलावा वार्ड नं 50 में त्रिकोणा मुकाबला हो गया है। वहां पर जहां कांग्रेस के चरणजीत मक्कड़ मजबूत स्थिति में है, वहीं बीजेपी के मनजीत सिंह टीटू भी कड़ी टक्कर दे रहे हैं। इन दोनों का मुकाबला पूर्व डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत सिंह बंटी के साथ हैं। इस वार्ड से कुछेक वोटें ही बाजी पलटेंगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!