Tuesday , September 29 2026
Breaking News

आम आदमी पार्टी हमेशा से डॉ. बीआर अंबेडकर के सिद्धांतों पर पहरा देती रही है : MLA रमन अरोड़ा

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी की सरकार पहले दिन से ही बाबा साहिब डॉ. भीम राव अंबेडकर के सिद्धांतों पर लगातार पहरा दे रही है जबकि पिछली सरकारों ने सिर्फ दलित समुदाय का अपने फायदे के लिए इस्तेमाल किया है। ये विचार जालंधर केंद्रीय विधानसभा हलके के विधायक रमन अरोड़ा ने आज प्रेस कांफ्रेंस के दौरान व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि सरकार के गठन के पहले दिन से ही मुख्यमंत्री की तरफ से ऐलान किया गया कि सरकारी दफ्तरों में शहीद-ए-आजम भगत सिंह और संविधान निर्माता डॉ. बीआर अंबेडकर की तस्वीरें लगाई जाएं जबकि पिछली सरकारों के दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री सरकारी दफ्तरों में खुद की तस्वीरें ही लगवाते रहे हैं।

जिला योजना कमेटी के चेयरमैन अमृतपाल सिंह, पार्षद अश्विनी अग्रवाल के साथ प्रेस कांफ्रेंस में विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि डॉ. अंबेडकर की सोच थी कि समाज में सबको बराबरी का अधिकार मिले और शिक्षा की ताकत हर नागरिक के पास हो। इसी सोच पर पहरा देते हुए पंजाब सरकार ने पंजाब में शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन किये हैं। सरकारी स्कूलों में ऐसी सुविधाएं मुहैया करवाई हैं, जिससे वहां शिक्षा का स्तर निजी स्कूलों के मुकाबले पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि इसी सोच की बदौलत पंजाब में शिक्षा के क्षेत्र में अकल्पनीय सुधार देखने को मिला है। रमन अरोड़ा ने आगे कहा कि सरकार ने पहली बार एडवोकेट जनरल ऑफिस में सरकारी वकीलों की नियुक्ति में आरक्षण को लागू किया। लंबे समय से 58 पद खाली पड़े थे, जिन्हें आरक्षण के माध्यम से भरा गया ताकि दलित समुदाय के वकीलों को उनका अधिकार मिल सके।

इसलिए लिए नियमों में बड़ा बदलाव किया गया, खासकर आय से संबंधित शर्त में भारी छूट देकर एससी कम्युनिटी के वकीलों के लिए एजी ऑफिस में नियुक्ति का रास्ता साफ किया। उन्होंने कहा कि 2017 में जब आम आदमी पार्टी विपक्ष की भूमिका निभा रही थी, तब विधानसभा में ये मुद्दा उठाया गया था लेकिन तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने इस मुद्दे को अनदेखा कर दिया। मगर 2022 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद इस मुद्दे पर पहले दिन से काम किया गया, जिसके फलस्वरूप आज एजी ऑफिस में सरकारी वकीलों की नियुक्तियां आरक्षण के माध्यम निष्पक्ष व पारदर्शी ढंग से हो रही हैं। उन्होंने समूह वकील समुदाय की तरफ से पंजाब सरकार का धन्यवाद किया जिसकी बदौलत आज दलित समुदाय के वकीलों को हाईकोर्ट तक सरकारी वकील बनकर अपनी आवाज उठाने का अधिकार मिला है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!